Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

TATANAGAR : 1400 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई ‘आस्था स्पेशल’

JAMSHEDPUR. 1400 से अधिक श्रद्धालुओं को लेकर सोमवार 04 मार्च 2024 की सुबह 11.50 बजे टाटानगर प्लेटफॉर्म नंबर एक से आस्था स्पेशल रवाना हुई. भारी उत्साह व श्रद्धामय माहौल में सांसद विद्युत वरण महतो ने अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए यहां से श्रद्धालुओं को रवाना किया. यह ट्रेन मंगलवार की सुबह 3.20 बजे अयोध्या पहुंचेगी. ट्रेन में कुल 24 कोच लगाये गये हैं.

ट्रेन को हरी झंडी दिखाते सांसद विद्युत व दिनेशानंद

टाटानगर स्टेशन के  प्लेटफॉर्म पर एक पर आयोजित कार्यक्रम में रेलवे एरिया मैनेजर अभिषेक सिंघल, स्टेशन डायरेक्टर रघुवंश कुमार के अलावा मीरा मुंडा, दिनेशानंद गोस्वामी व दूसरे भाजपा नेता मौजूद थे. रेलवे व भाजपा नेताओं ने यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया. इस मौके पर सांसद ने लोगों को संबोधित भी किया.

टाटानगर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग

आस्था स्पेशल ट्रेन चांडिल, पुरुलिया, बरकाकाना, राजा बेड़ा, होकर गोमो मुगलसराय के रास्ते बनारस होते हुए अयोध्या के दर्शननगर तक जायेगी. अयोध्या में श्रद्धालुओं को राम मंदिर का दर्शन कराया जाएगा. इसके बाद यह ट्रेन टाटानगर के लिए प्रस्थान कर जाएगी. भाजपा की ओर से श्रद्धालुओं का आधार कार्ड एवं अन्य जरूरी कागजात के साथ पंजीयन किया गया था. अयोध्या जाने वाले सभी यात्रियों को परिचय पत्र भी दिया गया है.

आस्था स्पेशल का संयोजक आईआरसीटीसी की ओर से किया जा रहा है. यह टाटानगर से रवाना होने वाली दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन है. इसमें कोल्हान के तीन जिलों के लोग तीर्थयात्रा पर गये हैं.
Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...