Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ROURKELA : ठेकेदार पर मेहरबान रेलवे अफसर, रेलनीर डंप कराकर बिकवा रहे लोकल पानी
    रेलहंट स्पेशल

    ROURKELA : ठेकेदार पर मेहरबान रेलवे अफसर, रेलनीर डंप कराकर बिकवा रहे लोकल पानी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 3, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • चार माह से बोतलबंद पानी का चल रहा खेल, रोकने के लिए नहीं दिया गया कोई आदेश 
    • जोन और डिवीजन से स्वीकृत है आधा दर्जन ब्रांड, पर मेहरबानी एक ही ब्रांड के पानी को

    ROURKELA. चक्रधरपुर मंडल का वाणिज्य विभाग हमेशा से ही उल्टी गंगा बहाने के लिए चर्चा में रहा है. ताजा मामला राउरकेला से सामने आया है यहां रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारी रेलवे बोर्ड और जोन के आदेश की अपने ही अनुसार व्याख्या कर ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने और उससे स्वयं उपकृत होने की कवायद कर रहे हैं. ऐसा करने से यात्रियों से अधिक वसूली कर सस्ता पानी स्टेशन के स्टॉल से लेकर ट्रेनों में बेचा जा रहा है.

    स्टेशन के स्टॉल पर बेचा जा रहा लोकल ब्रांड का पानी (लाल घेरे में)

    ऐसा नहीं है कि राउरकेला में रेलनीर की आपूर्ति नहीं है. यहां रेलनीर का बिलासपुर से लगातार स्टॉक आ रहा है और अधिकृत एजेंसी के गोदाम में यह माल डंप कराया जा रहा. ऐसा कर लोकल एक चिह्नित ब्रांड के पानी को प्रमोट कराया जा रहा है जिसमे मुनाफा का मार्जिन अधिक है. मुख्य वाणिज्य निरीक्षण की जानकारी में यह कृत्य हो रहा है, ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी आरपीएफ व सीनियर डीसीएम, डीसीएम व एसीएम को नहीं है लेकिन लेकिन पानी के इस खेल में सभी अपने-अपने तरह से मौन साधे हुए हैं.

    यह भी पढ़ें : चक्रधरपुर सीनियर डीसीएम ने पांच कंपनियों को दिया पानी बेचने का टेंडर, स्टेशनों से ‘रेलनीर’ गायब !

    रेलनीर के अधिकृत सप्लायर ने रेलहंट को पूछने पर बताया है कि उसने रेलनीर के राउरकेला में उपलब्ध होने और आपूर्ति सामान्य रहने की बात मुख्य वाणिज्य निरीक्षण, स्टेशन डायरेक्टर से लेकर आरपीएफ को भी लिखित रूप से दी है. इसके बावजूद स्थानीय एकमात्र ब्रांड के पानी को स्टेशन के 17 स्टॉल और पेंट्रीकार में आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है. इसमें सीसीआई से लेकर स्टेशन डायरेक्टर तक मौन साधे हुए है जबकि उनके पास उपलब्ध रेलनीर का स्टॉक अब एक्सपायर होने की स्थिति में पहुंच गया है. इससे उसे आर्थिक हानि होगी. यह स्थिति चार माह से चल रही है.

    यह भी पढ़ें : टाटानगर : पानी की काली कमाई पर फिसल गया रेलवे, तीन दिन बाद रोकी मैकडावेल की सप्लाई

    उधर, बिलासपुर में रेलनीर के अधिकृत एजेंसी ने रेलहंट को बताया कि अभी आपूर्ति सामान्य है और डिमांड के अनुसार रेलनीर की आपूर्ति करने की स्थिति में है. उन्होंने बताया कि राउरकेला और आसपास के स्टेशनों में रेलनीर की सप्लाई कम होने के बारे में वहां तैनात आईआरसीटीसी के अधिकारी ही बता सकेंगे, उनकी जिम्मेदारी है कि वह स्टेशन व ट्रेनों में रेलनीर की आपूर्ति सुनिश्चित कराये. उन्होंने बताया कि अगर रेलनीर की उपलब्धता के बावजूद किसी भी स्टेशन अथवा ट्रेन में दूसरे ब्रांड का पानी बेचा जा रहा है अथवा बिकवाया जा रहा है तो यह सीधे-सीधे भ्रष्टाचार का मामला है और वह भी इसके लिए रेलवे बोर्ड विजिलेंस व जोनल में एसडीजीएम को शिकायत करेंगे.

    यह भी जाने : पानी का काला कारोबार : आरटीआइ कार्यकर्ता और ठेकेदार के बीच भिड़ंत में फंसा रेलवे

    इस मामले में SER के एसडीजीएम, आईआरसीटीसी के जेजीएम और प्रिसिंपल मुख्य वाणिज्य प्रबंधक का पक्ष लेने का प्रयास किया जा रहा है जहां से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आने का इंतजार किया जा रहा है.

    ओएचई चोरों को छोड़कर स्टेशन पर आरपीएफ एएससी तलाश रहे वेंडर  

    उधर दूसरी ओर आरपीएफ प्रभारी शिवलहरी मीना को राउरकेला से निलंबित किये जाने के बाद एक बार फिर से यहां हलचल शुरू हो गयी है. इस बार यह हलचल आरपीएफ के सहायक कमांडेंट के मोर्चे पर आने को लेकर है. झारसुगुड़ा-सरडीगा लाइन में ओएचई चोरी की घटना 10 दिन पहले हुई थी. नया लाइन बिछाने के दौरान ठेकेदार के गोदाम से यह माल चोरी हो गया.अब तक इसकी रिकवरी नहीं हो सकी है.

    हालांकि झारसुगुड़ा के प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ केस के उद्भेदन की दिशा में जुटे हुए है लेकिन इस मामले में आरपीएफ के सहायक कमांडेंट की गंभीरता का आलम यह है कि वह स्टेशन पर वेंडरों की तलाश में पहरा दे रहे.  उन्होंने अपने पूर अमले को सख्त हिदायत दे रखी है कि चाहे कुछ भी हो जाये वेंडर स्टेशन पर नजर आये तो उनकी खैर नहीं. हां, यह जरूर है कि उनके तमाम सख्ती के बावजूद वेंडर अपना काम कर ही ले रहे.

    स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के भीतर वेंडर
    स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के भीतर वैध वेंडरों के भी नहीं चढ़ने का है नियम, लेकिन यहां ….

    रेलहंट की टीम  ने स्टेशन का जायजा लिया तो पाया कि स्टेशन पर ट्रेनों के भीतर तक अवैध वेंडर पहुंच जा रहे हैं. अब सवाल उठता है कि जब सहायक कमांडेंट ही पहरे पर हो तो यह कैसे हो जा रहा है? तो क्या आरपीएफ की सुरक्षा में ही यहां अवैध वेंडरों ने सेंध लगा दी है?

    सूचनाओं पर आधारित इस समाचार से जुड़े दूसरे तथ्य और बिंदुओं के साथ सभी पक्षों का स्वागत है. प्रभावित पक्ष भी अपनी बात रेलहंट के वाट्सएप नंबर 9905460502 अथवा मेल [email protected] पर रख सकता है.     

    Local water is being sold by dumping Railneer RAILNEER SHORTAGE इंडियन रेलवे बोतलबंद पानी का खेल रेलनीर का कृत्रिम किल्लत रेलवे स्टेशन से रेलनीर गायब साउथ इर्स्टन रेलवे
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleJAIPUR : 155 देशों के संगठन आईटीएफ में अध्यक्ष बनने वाले एशिया के पहले श्रमिक नेता थे कॉ उमरावमल पुरोहित
    Next Article AJMER : रेलवे फाटक पर मालगाड़ी से टकराई ट्रैक्टर ट्रॉली
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group