Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

SER : समस्याओं के मकड़जाल में फंसा दासनगर रेलवे स्टेशन

South Eastern Railway #Kharagpur Division #Dasnagar Station

KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर-हावड़ा संभाग का महत्वपूर्ण स्टेशन दासनगर इन दिनों समस्याओं के मकड़जाल में उलझा है. जिससे यात्रियों को भीषण परेशानी झेलनी पड़ रही है.

पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सरोज घारा ने कहा कि दासनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर जगह-जगह जर्जर गड्ढे हो गए हैं, जिससे यात्री कभी भी लड़खड़ाकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं, खासकर रात के समय, जो महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खतरनाक है.

स्टेशन पर टूटे स्लैब बन रहे दुर्घटना का कारण

दासनगर स्टेशन पर उद्घोषणा की सुविधा तो है लेकिन माइक से उद्घोषणा समय पर नहीं हो पा रही है. थ्रू ट्रेन की तो घोषणा हो रही है, लेकिन कौन सी ट्रेन रुकेगी, इसकी घोषणा नहीं हो रही है. यात्री समझ नहीं पाते हैं कि ट्रेन किस प्लेटफार्म पर आयेगी.

स्टेशन पर देखा जाता है कि ट्रेनें जा रही हैं लेकिन कोई घोषणा नहीं की गई। ऐसे में कभी भी दुर्घटना हो सकती है . दास नगर स्टेशन पर गंदा पानी साफ करने की भी जरूरत है क्योंकि नल के पानी का स्वाद कसैला महसूस होता है .

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...