Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

जयपुर-मंबई एक्सप्रेस में चार लोगों की जान लेने वाला RPF का जवान चेतन सिंह बर्खास्त

Jaipur Express Firing :  जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में फायरिंग कर एएसआई समेत चार यात्रियों की जान लेने वाले RPF के जवान चेतन सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. आरोपी चेतन सिंह अभी जेल में है. इस मामले की जांच कर रही विभागीय टीम ने चेतन सिंह से पूछताछ करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है. उस पर सुनवाई होने है. कोर्ट के आदेश पर रेलवे की टीम चेतन सिंह से आगे की पूछताछ कर सकेगी.

उधर दूसरी ओर रेल पुलिस भी अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है. जयपुर एक्सप्रेस फायरिंग में अदालत ने कड़ी टिप्पणी और विभागीय जांच के बाद आरोपी जवान चेतन सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई आरपीएफ कमांडेंट स्तर पर की गयी है. चेतन सिंह ने जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस (12956) में ऑटोमैटिक राइफल से फायरिंग कर ASI/RPF टीकाराम मीना समेत तीन यात्रियों की हत्या कर दी थी.

उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला चेतन कुमार लोअर परेल आरपीएफ पोस्ट में तैनात था.  जयपुर-मुंबई ट्रेन में RPF जवान द्वारा की गयी फायरिंग की घटना के बाद रेलवे बोर्ड स्तर पर कई बदलावों का निर्णय लिया गया है. अब RPF जवानों को सेमी ऑटोमेटिक और ऑटोमेटिक हथियार की जगह स्कॉटिंग में पिस्टल दिया जा रहा है. कई रेलवे जोन में ऐसा शुरू कर दिया गया है.

आरपीएफ जवान चेतन सिंह द्वारा की गयी फायरिंग जान गवाने वाले यात्रियों के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया था. उन्होंने मुंबई के जेजे अस्पताल के बाहर धरना भी दिया था. असगर के परिजन सरकार या रेलवे को मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देनी की मांग कर रहे थे.

टेलीग्राम चैनल से जुड़े : TELEGRAM/RAILHUNT

वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, क्लिक करें : RAILHUNT

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...