Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » S&T के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का करेंगे प्रयास : ADRM/AJMER
    रेल यूनियन

    S&T के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का करेंगे प्रयास : ADRM/AJMER

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 28, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    एडीआरएम अजमेर से मिलती यूनियन की टीम
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    AJMER. अजमेर के एडीआरएम, इंफ्रास्ट्रक्चर बलदेव राम ने IRSTMU इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन के नेताओं का आश्वस्त किया कि वह S&T के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे. 27 जुलाई, 2023 को IRSTMU के राष्ट्रीय सलाहकार अब्बास अली के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश बेनीवाल, मो. इस्माइल खान, अरविंद केन, बाला प्रसाद बंसल, टी पी शर्मा आदि ने एडीआरएम अजमेर से मिलकर सिगनल और टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को रखा.

    एडीआरएम ने माना कि सिग्नल और टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों के साथ भेदभाव होता रहा है. कहाकि बीते दिनों की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि S&T के कर्मचारियों का काम कितना महत्वपूर्ण है. वह कर्मचारियों की मुलभुत समस्याओं का समाधान करेंगे. नाइट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना एक अहम मुद्दों में से एक है जो सीधे संरक्षित और सुरक्षित रेल परिचालन से जुड़ा हुआ है. इसलिए पूरा प्रयास किया जाएगा कि हम नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना हर यूनिट में कर सकें.

    कर्मचारियों का मनोबल हमारी ताकत: सीनियर डीएसटीई

    सीनियर डीएसटीई अजमेर से मिलने यूनियन नेता

    सीनियर डीएसटीई, अजमेर ऐके झिंगोनिया ने कहा कि S&T कर्मचारियों के मनोबल को विभाग की ताकत बताया. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश बेनीवाल ने बताया कि कर्मचारियों की कमी बड़ी समस्या है. अजमेर मंडल में कुल sanctioned कैडर 637 की जगह मात्र 552 कर्मचारी ही ऑन द रोल हैं. इस तरीके से 85 कर्मचारियों की कमी है. जब नया यार्ड स्टिक 2022 में आ गया है उसके अनुसार टोटल कैडर बिना नई पोस्ट सृजन किये 787 कर्मचारियों का होगा और इसके अनुसार 235 कर्मचारियों की कमी हो जाती है.

    इसमें तकनीशियन की बात करें तो यह कमी आज की तारीख में 42 तकनीशियन कमी है जबकि टोटल तकनीशियनों का कैडर 232 sanctioned है जबकि मात्र 190 तकनीशियन ही उपलब्ध हैं. अब नए यार्ड स्टिक के अनुसार बिना पोस्ट क्रिएट किये 82 तकनीशियनों की कमी हो जाती है.

    ये सब लगभग 25% कर्मचारियों की कमी है. मो. इस्माइल खान ने बताया कि यदि कोई भी कर्मचारी की कमी सिग्नल और टेलीकाम विभाग में होती है तो उसे जानबूझकर कुछ सालों तक खाली रखा जाता है और बाद में आर्थिक सुधारों के नाम पर उन पोस्टों को सरेन्डर कर दिया जाता है जबकि दूसरे विभाग के कर्मचारियों की कमी को तत्काल भर दिया जाता है. इस प्रकार दिन प्रतिदिन हमारी हालत खराब से खराब होती जा रही है.

    अरविंद केन ने बताया कि जब किसी रोड साइड स्टेशनों पर फेलियर होता है तो हमारे लिए राजधानी जैसी ट्रेनें भी रुकवा दी जाती है पर फेलियर ठीक होने के बाद हमें वापस लौटने के लिए खाली मालगाड़ी भी नहीं रूकवाते और हम घंटों बिना किसी काम के रोड साइड स्टेशनों पर भूखे प्यासे बैठे रहते हैं.

    इसके अलावा संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार अब्बास अली ने बताया कि सिग्नल और टेलीकाम विभाग के आर्टेशियनों को ड्रेस अलाउंस तथा सेफ्टी आइटम नहीं दिये जा रहे हैं यह भेदभाव सही नहीं है. सिग्नल और टेलीकाम विभाग के आर्टेशियन भी मौसम की विपरीत परिस्थितियों में काम करते हैं और उन्हें भी सभी अलाउंस दूसरे विभाग के कर्मचारियों की तरह ही मिलने चाहिए.

    AJMER DIVISION Railways will try to solve the problems of S&T employees S&T
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleलोको चालक लगातार 15 घंटे करता रहा ड्यूटी, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण, जिम्मेदार कौन !
    Next Article उत्तर मध्य रेलवे के केन्द्रीय हास्पिटल की व्यवस्था में हुआ सुधार, मरीजों को मिली राहत
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    रेल यूनियन

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026
    रेल यूनियन

    उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने 8वें वेतन आयोग में 30% अंतरिम राहत और बोनस गणना में संशोधन की उठायी मांग

    October 27, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group