KHARAGPUR : रेलवे यूनियन के नेताओं में चापलूसी का आलम ऐसा बढ़ गया है कि अधिकारियों के पहुंचाने से पहले ही चेहरा दिखाने की होड़ मच जाती है. कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर अधिकारियों से टकराव करने की जगह अब स्वागत व विदाई की परंपरा तेज होने लगी है. कुछ ऐसे की घटनाक्रम का गवाह खड़गपुर स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर शुक्रवार 29 जून 2023 को बना.
https://youtu.be/uuXmBl0so7o
खड़गपुर में नए डीआरएम केआर चौधरी के पदभार ग्रहण करने के बाद मेंस कांग्रेस के नेता रंजीत भादुड़ी अपने दो-चार समर्थकों को लेकर स्वागत करने पहुंच गये. इस बात का पता चलते ही मेंस कांग्रेस के एक अन्य नेता लालबाबू भी मौके पर पहुंचे और रंजीत से बिना सूचना दिये अकेले डीआरएम के पास जाकर स्वागत करने का कारण पूछा. इसी बात को लेकर दोनों में बकझक शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों नेता हाथापाई पर उतर आये. मालूम हो कि लालबाबू सेवानिवृत्त हो चुके हैं.
फिर क्या था अपशब्दों के व्यंग बाण चलने लगे और कुछ ही देर में ईंट-पत्थर का भी एक-दूसरे पर इस्तेमाल किया जाने लगे. किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों के समर्थकों ने दोनों को अलग किया. घटना का वीडीओ कुछ देर में ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इसके बाद मेंस कांग्रेस नेता बचाव की मुद्रा में आ गये. दूसरी ओर दोनों ही नेताओं ने मीडिया से इस संबंध में कुछ कहने से सीधे इन्कार कर दिया है.


