Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » टाटानगर : लीज जमीन पर दखल के विरोध में आत्मदाह का प्रयास करने वाले रेलकर्मी सुनील पिल्लई की मौत
    रेलहंट स्पेशल

    टाटानगर : लीज जमीन पर दखल के विरोध में आत्मदाह का प्रयास करने वाले रेलकर्मी सुनील पिल्लई की मौत

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 2, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    अस्पताल में सुनील कुमार पिल्लई
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • डीआरएम के सामने बयान देने का लगातार करता रहा अनुरोध, रेलवे अधिकारी मामला दबाने में जुटे रहे
    • आरपीएफ और आईओडब्ल्यू की भूमिका संदिग्ध, परिजनों ने लगाये गंभीर आरोप, बिना वर्दी में गये थे अधिकारी

    JAMSHEDPUR. टाटानगर में रेलवे की लीज जमीन पर अवैध दखल के विरोध में आत्मदाह का प्रयास करने वाले रेलकर्मी सुनील पिल्लई की रविवार की सुबह मौत हो गयी. उनकी इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा था. टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको शेड में सीनियर टेक्नीशियन सुनील पिल्लई का कहना था कि प्लॉट नंबर 53 की जमीन 99 साल के लिए उनके पिता को लीज पर मिली थी. रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के क्वार्टर नंबर टी-45/7 के बगल में स्थित है. इस पर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग और आरपीएफ के अधिकारी पैसा लेकर अवैध रूप से कारोबारी ओमप्रकाश कसेरा (प्रकाश स्टोर) को कब्जा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं.

    सुनील कुमार पिल्लई

    28 जून को लीज जमीन पर दखल और अवैध निर्माण का विरोध कर रहे सुनील पिल्लई की पत्नी और बेटी को आरपीएफ के अधिकारी हिरासत में लेकर पोस्ट ले गये थे. इससे आहत होकर सुनील पिल्लई ने स्वयं केरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया. बुरी तरह झुलस गये सुनील पिल्लई को स्थानीय टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां रविवार की सुबह उनकी मौत हो गयी. घटना के लिए सुनील पिल्लई की पत्नी और बेटी ने पूरी तरह से आरपीएफ और आईओडब्ल्यू के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है. बेटी का आरोप है कि उन्हें जबरन लिखवाकर छोड़ा गया है.

    सुनील पिल्ले की बेटी मनीषा पिल्लई

    मीडिया को दिेये अपने स्टेटमेंट में बेटी मनीषा कुमारी पिल्लई ने बताया कि बिना वर्दी में आये अधिकारी उन्हें जबरन पकड़कर पोस्ट ले गये. इस बीच पिता ने दुखदायी कदम उठा लिया. वे लोग बताते रहे कि मामला कोर्ट में है फैसला आने दे लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गयी. बताया जाता ह्रै कि घटना के समय आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर जीतेश राय, एएसआई संदीप पांडे, आरपीएफ ओसी संजय तिवारी के स्पेशल अमरेंद्र यादव, पटेल आदि काफी सक्रिय थे और पूरी कार्रवाई बिना स्थानीय बागबेड़ा थाना के पदाधिकारी की गैरमौजूदगी में की गयी. बाद में पुलिस आयी. हालांकि बागबेड़ा पुलिस भी इस मामले में जांच के नाम पर मौन साधे हुए हैं.

    टाटानगर : लीज की जमीन पर कब्जा दिलाने के विरोध में रेलकर्मी ने किया आत्मदाह का प्रयास

    सुनील पिल्ले के अलावा उनकी बेटी और पत्नी ने आरोप लगाया कि कारोबारी ओमप्रकाश ने बड़ी रकम देकर आरपीएफ और आईओडब्ल्यूई के अधिकारियों को प्रभावित कर लिया था ताकि उनकी जमीन का दखल दिलाया जा सके. दोनों का कहना था कि जब जमीन ओमप्रकाश के नाम से है ही नहीं तो उसके कहने पर रेलवे अधिकारी क्यों सक्रिय हुए ? बेटी का आरोप है कि जमीन पर दखल के लिए उन्हें भी बड़ी रकम देने की पेशकश कारोबारी की ओर से की गयी थी.

    सुनील पिल्लई की पत्नी

    रेलवे के जानकारों के अनुसार लीज की जमीन के नाम बदलने और पावर ऑफ अटर्नी जैसे नियमों का कोई औचित्य नियम में नहीं है ? अगर लीजधारी के बीच कोई विवाद है तो जमीन की लीज वापस करने अथवा रद्द करने का प्रावधान है ? लेकिन टाटानगर में बड़ी संख्या में लोगों लीज की जमीन को पावर ऑफ अटर्नी बनाकर दूसरों को बड़ी रकम लेकर बेंच दी अथवा उपयोग के लिए दे दी है. ऐसे मामले कुल लीज के 80 फीसदी से अधिक है जो रेलवे लैंड अधिकारियों की जानकारी में है लेकिन इस पर कभी नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गयी. यही नहीं लीज के शर्तो का उल्लंघन कराकर निर्माण में भी अनियमितता बरती जा रही है. सुनील पिल्लई की मौत ने लीज के नियमों के दुरुपयोग से लेकर यहां चल रहे बड़े कार्यों पर सवालिया निशान लगा दिया है. इस पूरे मामले में आरपीएफ और आईओडब्ल्यू के अधिकारियों की भूमिका सवालों के घेरे में आ गयी है.

    सुनील पिल्लई मरने से पहले डीआरएम को देना चाहता था बयान

    रेलकर्मी सुनील पिल्लई आत्मदाह के प्रयास के बाद डीआरएम को सीधे बयान देकर सच बताना चाहता था लेकिन यह बात उन तक पहुंचाने से रोकी गयी. आरपीएफ से लेकर इंजीनियरिंग के अधिकारी इस मामले को दबाने में जुटे रहे थे. अभियान के दौरान भी इंजीनियर और आरपीएफ के अधिकारियों ने पिल्लई को बताया कि यहां कोई कानून नहीं चलता है डीआरएम जो कहेंगे वहीं होगा. यह सब उनकी जानकारी में हो रहा है और उनका आदेश आने पर भी कार्रवाई रुकेगी. आत्मदाह के प्रयास के बाद सुनील पिल्लई ने बार-बार डीआरएम के सामने बयान देने की बात कहीं, लेकिन रेलवे अधिकारी पूरे मामले को दबाने में लगे रहे. आखिरकार डीआरएम के सामने सच बोलने की आस लिये वह चल बसा.

    Case of illegal encroachment of leased land ckp division DRM CKP Railway worker Sunil Pillay who attempted self-immolation in Tatanagar died RPF RPF TATA SOUTH EASTERN RAILWAY tatanagar
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSER : जीएम अर्चना जोशी भी हटाई गई, अनिल कुमार मिश्रा होंगे नये जीएम
    Next Article KHARAGPUR : यहां … डीआरएम के स्वागत करने को लेकर मेंस कांग्रेस नेताओं में हाथापाई
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Latest Posts

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group