Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 16
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » 75 वर्ष से अधिक आयु के 20 पेंशनभोगियों को मोमेंटो देकर किया सम्मानित
रेल न्यूज

75 वर्ष से अधिक आयु के 20 पेंशनभोगियों को मोमेंटो देकर किया सम्मानित

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 5, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

पेंशन को लेकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट घर बैठे जमा कर सकते है सेवानिवृत्त कर्मी : श्रीमती अनु गुप्ता 

Ahmedabad.  इंडियन रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन, भावनगर मंडल, गांधीग्राम शाखा, अहमदाबाद द्वारा रेलवे पेंशनरों की मासिक बैठक दिनांक 1/4/2023 को वस्त्रापुर लेक पर आयोजित की गई.  जिसमें मुख्य अतिथि मंडल रेलवे अस्पताल के डॉक्टर विजय देसाई व केन्द्रीयकृत पेंशन भुगतान केंद्र गांधीनगर से एजीएम श्रीमती अनु गुप्ता, विशेष अतिथि रेलवे JC बैंक डायरेक्टर संजय सूर्यबली व गायक-संगीतकार जयकर भोजक उपस्थित रहे.

बैठक में 75 वर्ष से अधिक आयु के 20 पेंशनभोगियों को मोमेंटो देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया. इसके अलावा संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें जयकर भोजक, उनकी सुपुत्री भैरवी बेन, हिमाली दवे, आशीष पटेल, निकिताबेन, प्रदीप शर्मा ने संगीत प्रदान किया और 95 वर्ष तक के सभी वरिष्ठ नागरिकों को नृत्य के लिए प्रोत्साहित किया.

श्रीमती अनु गुप्ता ने पेंशन को लेकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट घर बैठे जमा करने की जानकारी दी. डॉ. विजय देसाई ने कहा कि वे और साबरमती रेलवे हॉस्पिटल 24×7 उनकी सेवा में है. संजय सूर्यबली ने पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम की प्रशंसा की.

एसोसिएशन के सचिव अनिलभाई अरोड़ा और उनकी टीम ने सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उन्हें जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया व उनके परिवार को शीघ्र पेंशन दिलाना, समाज सेवा करना, पेंशन भुगतान आदेश में त्रुटि को दूर करना, अविवाहित बेटियां और विधवा बेटियां को कानूनी रूप से देय होने पर पेंशन दिलवाना, जैसे कार्यों में हमेशा मदद करने का भरोसा दिलाया.

92 वर्षीय पेंशनभोगी खांडूजा का जन्मदिन भी मनाया गया. समारोह में शामिल सभी वरिष्ठ नागरिक पेंशनभोगी व आनंदित दिखे. इंडियन रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव अनिल भाई अरोड़ा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम अनवरत जारी रहेंगे .

20 pensioners above 75 years of age honored by giving momento AHMDABAD DIVISION pensnors association
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleचक्रधरपुर डिवीजन लोडिंग 0.4 फीसदी कमी के बाद भी कमाई में देश में चौथे स्थान पर रहा
Next Article रेलकर्मियों के बीच पैठ बनाने के लिए जरूरी है कि उनकी समस्याओं का समाधान करे यूनियन
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

October 16, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Latest Posts

चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

October 16, 2026

चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

October 16, 2026

RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

October 15, 2026

RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

October 14, 2026

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group