Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

खड़गपुर रेलवे स्टेशन परिसर में फूड प्लाजा रि-फ्रेस का उद्घाटन

KHARAGPUR : रेल उपयोगकर्ताओं को बेहतर यात्री सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन का अनुभव प्रदान करने के लिए आईआरसीटीसी द्वारा प्रबंधित एक नए पुनर्निर्मित फूड प्लाजा का उद्घाटन रविवार को खड़गपुर रेलवे स्टेशन के नए फुट ओवर ब्रिज के पास प्लेटफॉर्म नंबर 01/02 पर डीआरएम एमएस हाशमी द्वारा किया गया.  राजेश कुमार, सीनियर डीसीएम खड़गपुर और सरज कुमार ठाकुर, मैनेजर कैटरिंग/एरिया ऑफिसर/हावड़ा की उपस्थिति में आयोजित समारोह में रेल अधिकारियों ने कहा कि नया फूड प्लाजा यात्रियों की जरूरतों को पूरा करेगा और बहु-व्यंजन मेनू के साथ डाइन-इन और टेक अवे दोनों सेवा देगा.

खड़गपुर स्टेशन परिसर में उद्घाटित फूड प्लाज रिफ्रेस

फूड प्लाजा 24×7 चालू रहेगा. यात्री एक दोस्ताना माहौल में बहुत ही उचित और सस्ती कीमत पर भोजन कर सकेंगे. यहां विभिन्न प्रकार के भोजन विकल्प उपलब्ध होंगे. शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिए अलग काउंटर का प्रावधान है. अपनी ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे यात्री फूड प्लाजा की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. सीनियर डीसीएम राजेश कुमार ने कहा कि मंडल, रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर सेवाएं और बेहतर यात्री सुविधाएं प्रदान करने के लिए समर्पित रूप से काम कर रहा है. यह नया उद्घाटन किया गया फूड प्लाजा भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक ऐसी ही पहल है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...