NEW DELHI : यात्रियों के लिए ट्रेन का सफर फिर से महंगा हो गया है. ट्रेन में खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में दोगुने से तीनगुने तक की बढ़ोतरी आईआरसीटीसी ( IRCTC) ने कर दी है. पैंट्री कार में मिलने वाले खानों की कीमतों में यह बढ़ोतरी की गयी है. पूर्व मध्य रेलवे ने फिलहाल कीमतों में वृद्धि का फैसला किया है. मीडिया को दिये बयान में आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि क्वालिटी और क्वांटीटी में सुधार करने के लिए ऐसा किया गया है. इससे खाने-पीने की चीजों के मूल्य तो बढ़ेंगे. रोटी, दाल, डोसा, सैंडविच समेत दूसरे व्यंजनों का दाम बढ़ाया गया है.
आईआरसीटीसी ने ट्रेनों में दी जाने वाली वस्तुओं के दाम बढ़ाये हैं लेकिन स्टेशनों पर खाद्य सामग्री के दामों में बढ़ोतरी नहीं की गयी है. आईआरसीटीसी ने पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली ट्रेनों में हर व्यंजन की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. अलग-अलग चीजों की कीमतों में अलग-अलग रेट की बढ़ोतरी की गई है. आईआरसीटीसी से 70 चीजों की लिस्ट जारी की है, जिसके दाम में बदलाव किया गया है।
कितना महंगा हुआ खाना
ट्रेनों में पैंट्री कार में मिलने वाले खाने की चीजों की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के बाद नई रेट लिस्ट कुछ इस तरह से हैं.
| व्यंजन | पुराना रेट | नया रेट |
| समोसा | 8 रुपये | 10 रुपये |
| सैंडविच | 15 रुपये | 25 रुपये |
| बर्गर | 40 रुपये | 50 रुपये |
| ढोकला (100 ग्राम) | 20 रुपये | 30 रुपये |
| ब्रेड पकौड़ा | 10 रुपये | 15 रुपये |
| आलू बड़ा | 7 रुपये | 10 रुपये |
| मसाला डोसा | 40 रुपये | 50 रुपये |
| रोटी | 3 रुपये | 10 रुपये |
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































