Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » अगर लोको पायलट ट्रेन चलाएगा तो SPAD भी उसी से होगा, …तो नजरिया बदलिए तब ही रेल बदलेगी !
अभिमत

अगर लोको पायलट ट्रेन चलाएगा तो SPAD भी उसी से होगा, …तो नजरिया बदलिए तब ही रेल बदलेगी !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 17, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

अमरनाथ यात्रा पर आतंकवादी हमले की न्यूज़ देखी होगी आपने अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए 40000 मिलिट्री और पारा मिलिट्री फोर्स को लगाया गया था इसमें फौज के अफसर भी थे सिपाही भी थे..और लोकल पुलिस अलग से अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात थी.इन सबके बावजूद हमला हुआ और 7 श्रद्धालुओ की जिंदगी खत्म हो गई. सुरक्षा में चूक हुई मगर फिर भी सैनिको को दोषी नही माना जा सकता क्योंकि इन्ही सैनिको ने 100 में से 99 बार आतंकवादी हमलो को असफल किया और एक बार आतंकवादी अपने नापाक इरादों में सफल हो गए तो,इसमें किसी का दोषी नही कहा जा सकता.

आइए अब रेलवे की बात पर एक लोको पायलट जिसने अपनी जिंदगी स्टीम इंजन से शुरू की जिसकी जन्मतिथि 1959 है,और वो 1978 से Fireman की नौकरी शुरू करता हैं.(यहां आपको व्यथा महसूस करने के लिए जन्मतिथि लिखना जरूरी था क्योंकि आजकल की generation नंबर गेम पर ही भरोसा करती हैं) जिसने 7000-8000 बार भारतीय रेल की माल गाड़ी,पैसेंजर ट्रैन ,मेल एक्सप्रेस ,राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो,तेजस,और अभी आपकी हमसफर नामक कई ट्रेनों को मार्च-अप्रैल की 51 डिग्री गर्मी में लू में जब आप सड़क पे नही निकलते थे तब ये लोको पायलट अपने आग की भट्टी जैसे इंजन को चलाकर आपको सुरक्षित पहुंचाता हैं, जब बारिश में इंजन के अंदर पानी आता हैं तब भी वो भीगते हुए सामने सिग्नल और पटरी को ही खोजता रहता है.

सर्दी की रातों में जब जानवर भी आश्रय खोज कर उसमें छुपा रहता है तब भी ये बूढा लोको पायलट अपना घर छोड़कर इन्जिन में आता हैं inner, shirt,half sweater ,full sweater ,jacket के बाद 2 या तीन socks के साथ gloves पहनने के बाद भी सर्द हवा लगता हैं की आज जान ले लेगी ,तोह उसके बाद गर्म चादर ओढ़ कर ट्रैन चलाता हैं लोको पायलट.उसके बाद कुहासे में जहाँ अपना इन्जिन पूरा नही दिखाई देता हैं वहां सिग्नल और पटरी क्या खाक दिखेगी फिर भी अपनी छठी इन्द्रिय का प्रयोग कर ट्रैन चलाता हैं लोको पायलट उसके बाद हजारो तकलीफों को झेलते हुए सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाता हैं.

उसकी कितनी दीवाली,होली,ईद ,रमज़ान,क्रिसमस,रक्षाबंधन, भारतीय जनमानस की सेवा में ही परिवार से दूर बीत गए. दंगे ,फसाद के बाद भी ट्रेन चलती हैं जहां सैनिक पोस्टिंग लेने से मना कर देते हैं वहां भी लोको पायलट ट्रैन ले के जाता हैं चाहे वह नक्सली बेल्ट हो या चाहे माओवादी प्रभावित इलाका हो वोह भी अकेले बिना किसी protection के,हमपर पत्थर भी चले कितनो ने अपनी जान गंवा दी कितनो ने आंखे मगर फिर भी हमने हजारो जिंदगी बचाई हॉर्न बजाकर या ब्रेक लगाकर.

तो क्या 59 साल के लोको पायलट को Remove from service सिर्फ इसलिए किया जा सकता है क्योंकि उसने गलती से या human error या फिर और किसी वजह से लाल सिग्नल पार कर दिया वोह भी मात्र कुछ मीटर जिसमे रेलवे का कुछ नुकसान नही हुआ. जब 100 में से 99 बार सफल होने वाले फौजी दोषी नहीं हैं .तो लोको पायलट ने 30 साल के करियर में लाखों बार लाल सिग्नल पर अपनी गाड़ी रोक ली थी “सरकार “बस एक बार असफल हुआ और कोई जान-माल का नुकसान भी नही हुआ तो फिर इतनी बड़ी सजा क्यों रखी गई हैं लोको पायलट के लिए.

यदि यही निवारण हैं तो सब जगह गलती होने पर यही सजा हो चाहे सेना हो या judge,डॉक्टर हो या कोई भी judge अगर गलत फैसला दे तोह उसको भी remove from service हो.डॉक्टर अगर मरीज ठीक न कर पाए तो उसको भी,सेना अगर विफल हो तो भी ,अगर रेलवे अफसर भी गलती में पाए जाए तो Remove from service उनको भी किया जाए.

“अगर लोको पायलट ट्रेन चलाएगा तो SPAD भी उसी से होगा तो नज़रिया बदलिए तब ही रेल बदलेगी”

सौजन्य….एक लोको पायलट की कलम से 

Spread the love
If loco pilot will run the train then SPAD will also be from him. signal overshoot
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleटाटानगर रेलवे कॉलोनी में रोड खोदकर सो गया ठेकेदार, जगाने गये जनप्रतिनिधि
Next Article खड़गपुर : सिंफनी के डीलर्स मीट में व्यवसाय विस्तार पर हुआ मंथन
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

अभिमत

‘हिंदू’ से सीखें विरासत और धरोहरों को संजोना और सहेजना, भारत से जुड़ी एक अनोखी दास्तां, जाने क्या है मसाला व्यापार में महिला नेतृत्व के सौ वर्षों का रोमांचक सफर

August 2, 2026
अभिमत

राजनीति के ‘मौसम वैज्ञानिक रामविलास’, जिन्होंने बतौर रेलमंत्री बदल दी भारतीय रेलवे की तस्वीर

July 5, 2026
अभिमत

‘I Was Greatly Relieved’: नागरनौसा फायरिंग, नेहरू का पत्र और इतिहास की अनसुलझी बहस

June 24, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group