Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

पेंशन महापंचायत में 12 को सम्मानित किये जायेंगे मेंस यूनियन नेता एमके सिंह व शिवजी शर्मा

आदित्यपुर में बैठक करते रेलवे मेंस यूनियन के नेता.

JAMSHEDPUR :  रेलवे मेंस यूनियन की आदित्यपुर शाखा की बैठक में 12 फरवरी को आयोजित पेंशन महापंचायत में मंडल संयोजक एमके सिंह और एआईआरएफ के वरीय उपाध्यक्ष शिवजी शर्मा सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया. इस मौके पर मिलन समारोह भी आयोजित होगा. इसमें स्थानीय प्रमुख भी आमंत्रित किये गये हैं.

पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर कई संगठनों का संयुक्त मंच सरकारी दबाव बनाने की रणनीति के तहत पेंशन महापंचायत का आयोजन कर रहा है. एआईआरएफ के महासचिव शिवगोपाल मिश्रा की पहल पर किये जा रहे महापंचायत में 10 फरवरी से 20 फरवरी तक विभिन्न जोन और मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसमें रेलकर्मियों से पुरानी पेंशन की मांग का पत्र लेकर राष्ट्रपति को भेजा जायेगा. इसी कड़ी में आदित्यपुर में 12 को पंचायत आयोजित की गयी है.

बैठक में गार्ड संजीव कुमार व वरीय ट्रेन प्रबंधक प्रमोद पाठक भी उपस्थित थे. शाखा अध्यक्ष एके महाकुड, सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष मिश्रा जी, लोको पायलट एसके गिरि, एमके सिंह, अनिल कुमार, डीके राम सहायक लोको पायलट ए दास, रामउदय कुमार, अमित कुमार, राजेश रोशन, सक्सेना जी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शांता राव, राकेश कुमार बड़ी संख्या में रेलकर्मी बैठक में उपस्थित थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...