Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » टाटानगर से राउरकेला के बीच ट्रेनों में चोरी कर रहा था हरियाणा का सांसी गिरोह, RPF ने तीन को दबोचा
न्यूज हंट

टाटानगर से राउरकेला के बीच ट्रेनों में चोरी कर रहा था हरियाणा का सांसी गिरोह, RPF ने तीन को दबोचा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 12, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • ट्रेन के एसी कोच में सहयात्री बनकर दूसरे यात्रियों को शिकार बनाता था गिरोह
  • टाटा से राउरकेला के बीच तीन सप्ताह में पांच यात्रियों को बना चुका है शिकार
  • आरपीएफ की सीपीडीएस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की पहचान कर पकड़ा

ROURKELA : ट्रेनों में यात्री बनकर सहयोगियों के बैग से रुपये व कीमती जेवर उड़ाने वाले हरियाणा गिरोह के तीन सदस्यों को आरपीएफ की सीपीडीएस टीम ने टाटानगर से धर दबोचा है. तीनों हरियाणा के रहने वाले सांसी गिरोह से जुड़े हैं, जबकि गिरोह के तीन लोग भागने में कामयाब रहे. यह गिरोह बीते तीन सप्ताह में टाटा-राउरकेला स्टेशन के बीच आधा दर्जन से अधिक चोरियों में 25 लाख से अधिक की संपत्ति उड़ा चुका है. इसमेंपांच घटनाएं राउरकेला रेल थाना में दर्ज करायी गयी है. सभी पांच यात्रियों को स्टेशन पर उतरते समय शिकार बनाया गया था.

स्टेशन पर देखा गया संदिग्ध

राउरकेला में चोरी के मामले दर्ज होने के बाद आरपीएफ की टीम ने सीसीटीवी फुटेज से यात्रियों के आसपास के संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया. इसमें 24 जनवरी को राउरकेला स्टेशन पर सुंदरगढ़ सेक्टर 3 की रहने वाली महिला यात्री यू प्रवीशा के बैग से नकदी व जेवरात की चोरी को अंजाम देने वाले एक संदिग्ध को टारगेट किया गया. महिला ने 15 लाख रुपये के जेवर चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी. सीसीटीवी फुटेज से मिले संदिग्ध में फुल कुमार को रविवार 12 फरवरी की सुबह सीपीडीएस टीम के बलवीर प्रसाद व रवि कुमार ने प्लेटफार्म नंबर दो से पकड़ा. इसके बाद दिनेश व पवन की गिरफ्तारी हुई.

तीनों हरियाणा के रहने वाले हैं और सांसी गैंग से जुड़े हैं. फूल कुमार व दिनेश हिसार में बरस जबकि पवन भवानी खेड़ा का रहने वाला है. बैग खोलने में माहिर मुकेश, दिलबाग व रणधीर भाग निकले हैं. आरपीएफ की टीम ने एक मोबाइल, एक-एक रेती व स्क्रू ड्राइवर बरामद किया है. तीनों को आरपीएफ ने राउरकेला रेल पुलिस को सौंप दिया है.

सहयात्री बनकर सहयोग के बहाने बैग से निकाल लेते थे कीमती जेवर

यह गिरोह यात्री बनकर अधिकांश एसी बोगी में सफर करता था. इस दौरान रास्ते में यात्री को टारगेट किया जाता था. फिर यात्री का सामान उतारने में सहयोग करने के बहाने बैग को रेती व स्क्रू ड्राइवर की मदद से खोलकर पैसे व जेवर निकाल लेते थे. गिरोह में छह लोग थे. ये लोग यात्री को घेरकर खड़े हो जाते थे. इस दौरान मुकेश स्क्रू ड्राइवर की मदद से बैग खोलकर पैसा व जेवर निकालता था. 17 जनवरी से आठ फरवरी के बीच राउरकेला स्टेशन पर उतरने वाले पांच और झारसुगुड़ा में एक यात्री को इन लोगों ने शिकार बनाया था. जो मामले रेल थाना में दर्ज हैं.

Spread the love
RPF nabbed three of Haryana gang stealing trains RPFCKP SER RPF TATANAGAR RPG
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleपेंशन महापंचायत में 12 को सम्मानित किये जायेंगे मेंस यूनियन नेता एमके सिंह व शिवजी शर्मा
Next Article रेलवे ने फिर हनुमान जी को जारी कर दी नोटिस, धनबाद के बाद झांसी में हुआ कारनामा
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
न्यूज हंट

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group