Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » डांगुवापोसी के डिपो से OHE लूट में हल्दिया से दो पकड़ाये, RPF ने केस उलझाया, बाकुड़ा पुलिस खोलेगी राज !
    रेलहंट स्पेशल

    डांगुवापोसी के डिपो से OHE लूट में हल्दिया से दो पकड़ाये, RPF ने केस उलझाया, बाकुड़ा पुलिस खोलेगी राज !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 19, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    DPS के इसी डिपो से हुई थी ओएचई वायर की लूट
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • हल्दिया गैंग ने बाकुड़ा, गिधनी, डीपीएस व ईस्ट कोस्ट में दिया था लूट को अंजाम, मादपुर में बेचा गया माल 
    • DPS से ढाई टन कॉपर ले जाने की बात नरहरि दास अधिकारी ने बतायी, नहीं बरामद हुआ लूट का माल 
    • RPF/CIB/CKP ने दिखायी 30 kgs dropper wire OHE की बरामदगी, 18 हजार का बताया मूल्य 

    CHAKRADHARPUR : ”सच कोने में है दुबका, दरारों से झांक रहा है, झूठ मदमस्त हो चौराहे पर नाच रहा है.” कुछ ऐसी ही हालत इन दिनों चक्रधपुर रेलमंडल में आरपीएफ की हो गयी है. एक झूठ को स्थापित करने में आरपीएफ के इंस्पेक्टर एक के बाद एक कहानी गढ़ते जा रहे हैं. नयी कहानी डांगुवापोसी के ओएचई डिपो में दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के ओएचई तार लूट में सामने आयी है जिसमें मोबाइल कॉल डंप के आधार पर हल्दिया से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े जाने वालों में नरहरि दास अधिकारी और राजीव घोष हैं जो उस वाहन के चालक व खलासी है जिससे डांगुवापोसी के OHE डिपो से कॉपर वायर लूटने के बाद ले जाने में प्रयोग में लाया गया. अच्छी बात यह है कि आखिरकार RPF/DPS की टीम सच तक पहुंची लेकिन दु:खद पहलू यह है कि एक झूठ को छुपाने के लिए फिर से नयी कहानी गढ़ दी गयी.

    #SER_CKP_DPS से OHE की लूट में खुला RPF की झूठ भांडा, कार और ट्रक लेकर आये हल्दिया गिरोह के 9 लोगों ने दिया था डकैती को अंजाम. 3 गिरफ्तार, डेढ़ टन से अधिक का कॉपर तार ले गए थे डकैत, 60 kg का हुआ था केस. @dg_rpf केस की कराये जांच, बड़ा गोलमाल हुआ है.@sanjay_chander

    — Railhunt (@railhunt) December 18, 2022

    दरअसल, आरपीएफ ने दोनों के पास से कोई बरामदगी नहीं मिली है. हां, यह खुलासा जरूर हुआ कि इसी हल्दिया गैंग ने बाकुड़ा, गिधनी, डीपीएस व ईस्ट कोस्ट में लूट को अंजाम दिया है. इस गिरोह में आठ से नौ लोग शामिल है जिसका सरगना निपेन बताया जाता है जबकि लूटा गया कॉपर ओएचई वायर को मादपुर में बेचा गया था, जहां से माल कोलकाता पहुंच गया. इन लोगों ने डांगुवापोसी से ढाई से तीन टन कॉपर ले जाने की बात मौखिक रूप से स्वीकार की है. जाहिर सी बात है लूटा गया कॉपर गलाया जा चुका है जिसकी बरामदगी अब संभव नहीं है. हां,  आरपीएफ की टीम मादपुर में उस रिसीवर तक भी पहुंची लेकिन वह फरार हो गया. यानी बरामदगी के मामले में RPF/DPS की टीम खाली हाथ ही है.

    यह भी पढ़ें : चक्रधरपुर : SSE/OHE और RPF ने DPS में लाखों की लूट को हजारों का बताकर निपटाया, अब लीपापोती

    अब बात आती है उस रिपोर्ट की जो IPF/CIB/CKP ने इस केस में जमा करायी है. इसमें बताया गया है कि 17 व 18 की रात मिली सूचना के आधार पर टीम रात 10.10 बजे शुभलक्ष्मी एग्रो ऑयल प्रा. लिमिटेड बालीहाटी, खड़गपुर के पास थी. वहां झाड़ियों से चार लोग प्लास्टिक बैग को उठाकर वाहन में रख रहे थे जिनमें दो को पकड़ा गया जबकि दो भाग गये. जांच में माल ओएचई ड्राप वायर निकला जो 30 किलोग्राम था और उसका मूल्य 18 हजार रुपये के करीब है. यानी अब भी आरपीएफ की टीम अपनी उस थ्योरी को सच साबित करने पर जुटी है जिसमें उसने डीपीएस यार्ड से 64 किलो ओएचई ड्राॅप वायर की चाेरी होने और उसका मूल्य 38 हजार रुपये होने की बात पहली सूचना में बतायी थी. यह सारा खेल एसआर केस से बचने के लिए किया गया ताकि मामले की उच्च स्तरीय जांच को रोका जा सके.

    बड़ी बात यह है कि इस मामले में पहले ही ओडिशा के बहालदा से दो लोगों को गिरफ्तार कर 4800 रुपये मूल्य का OHE dropper wire की बरामदगी दिखायी जा चुकी है. अब देखना है कि आरपीएफ DPS की टीम बहालदा और हल्दिया के पकड़े गये लोगों के बीच कनेक्शन को तकनीकी रूप से कैसे जोड़ती और परिभाषित करती है? हां, मौके से  WB 33E- 7232 नंबर का वाहन जरूर जब्त किया गया जो हकीकत में चारों लूटकांड में उपयोग में लाया गया था. आरपीएफ के सेवानिवृत्त एक अधिकारी ने इस मामले टिप्पणी की है कि यह आरपीएफ ही है जिसे चोरी गया पूरा माल बरामद मिल जाता है जबकि पुलिस की जांच में ऐसा चमत्कार नहीं होता?

    @GMSERAILWAY लाखों की लूट के मामले में गंभीरता से जांच जरूरी है इसमे RPF से लेकर #SSE_OHE_DPS की भूमिका संदिग्ध है. दो रेल कर्मियों को बंधक बनाकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था, लेकिन FIR स्थानीय थाने में नहीं दर्ज कराई गई. क्यों??@RailMinIndia @CVCIndia @RPF_INDIA

    — Railhunt (@railhunt) December 18, 2022

    डांगुवापोसी के डिपो से OHE लूट में RPF/DPS के इस नये खुलासे से यह केस सुझलने की बजाये उलझता जा रहा है. कारण यह है कि डीपीएस लूट में दो रेलकर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद SSE/OHE/DPS और IPF/RPF/DPS की आपसी मिलीभगत से केस को सच तक पहुंचने से पहले ही खत्म कर दिया गया.  दूसरी वजह बड़े अधिकारी इस मामले मे मौन साधे हुए है. लेकिन इसी गिरोह द्वारा आद्रा रेलमंडल के बाकुड़ा में डेढ़ टन कॉपर की लूट को अंजाम दिया गया. अपराधियों ने वहां गार्ड को उल्टा लटका दिया था. उस मामले में स्थानीय थाना में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है.

    बताया जा रहा है कि अब बाकुड़ा आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम दोनों पकड़े गये अपराधियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि उनके यहां हुई लूटपाट में पूछताछ की जा सके. अब अगर बाकुड़ा पुलिस की जांच में दोनों अपराधियों ने चारों लूट का सच बयां कर दिया तो आने वाले समय में यह RPF/DPS की टीम के लिए गले की हड्डी बन सकता है. कोर्ट में पहुंचने के बाद बहालदा से पकड़े गये लोगों का मामला भी नया मोड़ ले सकता है, देखना है कि डीपीएस लूट से शुरू हुई झूठ की यह कहानी क्या रंग लेती है और कहां तक पहुंचती है?

    किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल [email protected] या वाट्सएप 9905460502 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

    #RPF #CKPDIVISION #SER #DPS #OHEWIRELOOT #INDIANRAILWAY

     

    #DPS ckpdivision INDIANRAILWAY OHE WIRE LOOT RPF SER आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट चक्रधरपुर रेलमंडल रेलवे में चोरी
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleराजधानी के खाने में मिला कॉकरोच, IRCTC ने रेलवे को कटघरे में किया खड़ा, कहा – पूरे कोच में घूम रहे कॉकरोच
    Next Article AILRSA के CKP डिवीजनल प्रेसिडेंट कॉ आरएन सिंह और जेनरल सेक्रेटरी चुने गये कॉ केपी मुंडा
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group