Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » दुरंतो में पुणे से टाटा तक युवती को किया परेशान, स्टेशन पर परिजनों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
    रेलहंट स्पेशल

    दुरंतो में पुणे से टाटा तक युवती को किया परेशान, स्टेशन पर परिजनों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 6, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पिटाई से बचाकर एक युवक को ले जाते जीआरपी के जवान
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • टीटीई ने सीट बदलकर जिम्मेदारी से कर ली इतिश्री, रंगरुट बताने वालों ने सेना को किया दागदार 

    JAMSHEDPUR : ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे की मुहिम प्रभावी नहीं नजर आ रही है. दुरंतो जैसी ट्रेन में जब महिलाएं  सुरक्षित नहीं तो आम ट्रेनों की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है. घटना है 12221/Pune – Howrah AC Duronto Express में 6 नवंबर 2022 की रात से सुबह दिन भर एक युवती को लगातार कुछ मनचले परेशान करते रहे. खुद को सेना के रंगरुट बताने वाले इन जवानों ने युवती को पुणे से लेकर टाटानगर तक परेशान किया. युवती ने अपनी परेशान ट्रेन में चलने वाले TTE को भी बतायी लेकिन उन्होंने सीट बदलकर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली. इस तरह युवकों द्वारा युवती को परेशान करने का क्रम जारी रहा.

    पिटाई से युवक को बचाने जीआरपी के अधिकारी व जवान

    युवती ने इसकी सूचना जमशेदपुर में रहने वाले अपने परिजनों को दी. शाम छह बजे ट्रेन के टाटानगर पहुंचने पर पहले से तैयार परिवार के सदस्य और सहयोगियों में युवती को परेशान करने वाले सेना के तथाकथित जवानों को खोज-खोजकर पीटना शुरू कर दिया. स्टेशन पर भगदड़ का माहौल उत्पन्न हो गया था. हालांकि रेल पुलिस स्टेशन पर मौजूद थी लेकिन युवती के परिजन उनके नियंत्रण में नहीं आ रहे थे. बोगी-बोगी में खोजकर युवकों की पिटाई की गयी. उत्पाती युवक शौचालय में जाकर छुप गये. इनमें से तीन को पकड़कर युवती के परिजनों ने जमकर धुना. तीनों को गंभीर चोटें भी आयी है.

    @RailMinIndia कहां है ट्रेनों में #महिलाएं #सुरक्षित, 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में अकेली युवती को #पुणे से #टाटा तक किया परेशान, #TTE को बतायी परेशानी तो सीट बदलकर पल्ला झाड़ा, #टाटानगर स्टेशन पर परिजनों ने दौड़ा-दौड़ा कर रंगरूटों को पीटा @ccmserkol @rpf_dg @RPF_INDIA pic.twitter.com/Q3svYgJmUL

    — Railhunt (@railhunt) December 6, 2022

    किसी तरह आरपीएफ और जीआरपी के जवान तीनों युवकों को बचाकर रेल थाने ले आये. इस घटना के कारण स्टेशन पर अफरातफरी मची रही. 10 मिनट रुकने वाली ट्रेन को 35 मिनट से अधिक समय तक स्टेशन पर रोककर रखना पड़ा. पूरे घटनाक्रम में यह बात परेशान करने वाली है कि लंबी यात्रा में परेशान युवती को सुरक्षा बलों का साथ नहीं मिला. यह स्प्ष्ट नहीं है कि युवती ने सीधे शिकायत आरपीएफ को क्यों नहीं की? हालांकि सवाल यह भी अहम है कि जब युवती ने अपनी परेशान बताकर सीट बदला तो फिर ट्रेन के टीटीई ने यह बात आरपीएफ तक क्येां नहीं पहुंचायी?

    ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को लकर लंबे-चौड़े दावे करने वाले आरपीएफ के पदाधिकारियों के लिए यह घटना एक सबक है जो ट्रेन में स्काट करने के दौरान एक अकेली युवती की परेशानी और बेचैनी को नहीं भाप सके. अब जरूरत है कि पूरे मामले की जांच कराकर स्कॉट के जवानेां और ट्रेन टीटीई से पूछताछ करने की कि किन परिस्थितियों में उन्होंने युवती को उनके हाल पर छोड़ दिया जिसकी परिणति टाटानगर में हंगामे और ट्रेन के विलंब के रूप में सामने आयी. इस घटना के लिए कौन लोग जिम्मेदार है? भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए आरपीएफ व कामर्शियल विभाग के अधिकारियों को सख्त दिशानिर्देश देने की जरूरत है.

    #PUNE_HWH_DURANTO_EXP    #Women’sSafety # TATANAGAR  #INDIANRAIL #RPFINDIA

    Safety of women in trains questionable
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे मेंस यूनियन के चक्रधरपुर मंडल को-ऑर्डिनेटर का विजेता की तरह हुआ स्वागत
    Next Article चक्रधरपुर : ब्रांच लाइन के लिए चार साल की ट्रांसफर पॉलिसी लागू, फर्स्ट इन फर्स्ट आउट का होगा पालन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group