Kharagpur. हिंदी केवल राजभाषा ही नहीं , यह समूचे भारत को एक सूत्र में पिरोती है . इसे सीख कर व्यावहारिक जीवन में भी अभूतपूर्व सफलताएं अर्जित की जा सकती है . हिंदी सप्ताह के समापन समारोह में यह बात वरीय रेल अधिकारियों ने कही .

विचार रखते DRM
खड़गपुर रेल मंडल में हिंदी सप्ताह का समापन समारोह एसटीएस प्रेक्षागार में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ . इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक मनोरंजन प्रधान, मुख्य अभियंता शैलेश वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक अखिलेश कुमार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे .
इस कार्यक्रम में मंडल सांस्कृतिक संघ द्वारा नृत्य, संगीत की प्रस्तुति की गयी. मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर लोगों को हिन्दी मे कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया और कहा कि हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा भाषा है और पूरे भारत वर्ष को जोड़ने में हिंदी का मुख्य योगदान है, इस कार्यक्रम में हिंदी सप्ताह के दौरान संपन्न हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नगद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए.
- इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन को मद्रास हाई कोर्ट से बड़ी राहत, ₹353 करोड़ का GST टैक्स डिमांड नोटिस रद्द, जानें क्या है पूरा मामला - July 31, 2026
- RAC में दो यात्रियों को मिला सिर्फ 1 बेडरोल! यात्री पहुंचा कोर्ट, रेलवे को देना होगा ₹25,000 का हर्जाना - July 31, 2026
- 12 साल में 5.5 लाख से ज्यादा नौकरियां, संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पेश की रिपोर्ट, UPA दौर से की तुलना - July 30, 2026















































































