Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिकल डिपार्ट के कर्मचारियों ने महिला से किया रेप, चार गिरफ्तार 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 साल की महिला से गैंगरेप में पुलिस ने चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी रेलवे इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के कर्मचारी हैं. इनमें दो ने गुरुवार की रात प्लेटफॉर्म पर ट्रेन लाइटिंग रूम में महिला से दुष्कर्म किया जबकि दो बाहर पहरा दे रहे थे. आरोपियों की पहचान सतीश कुमार (35), विनोद कुमार (38), मंगल चंद (33) और जगदीश चंद (37) के रूप में की गयी है.  गिरफ्तार सतीश कुमार जंदखेड़ा सहारनपुर उत्तर प्रदेश, विनोद कुमार पंजाबीबाग दिल्ली, मंगल चंद मीणा जयपुर राजस्थान और जगदीश खिचड़ीपुर दिल्ली का रहने वाला है.

रेलवे DCP हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने सुबह 3.27 बजे उन्हें कॉल करके घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने जाकर उसे रेस्क्यू किया. महिला ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है. दो साल से पति से अलग रह रही है. वह नौकरी की तलाश में थी. उसकी पहचान सतीश से मिली थी, उसने उसे रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था.

गुरुवार 21 जुलाई को सतीश ने उसे अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी में बुलाया. शाम 10.30 बजे कीर्ती नगर मेट्रो स्टेशन पर वह सतीश से मिली. इसके बाद उसे वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गया जहां बाकी तीन आरोपी भी आ गये थे. उसे ट्रेन लाइटिंग कार्यालय में ले जाया गया. यहां दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. अन्य दो रेलकर्मी बाहर पहरा दे रहे थे. पुलिस ने चारों रेलकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...