Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » सांसद शाहजहांपुर ने रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार को विकसित करने का दिया प्रस्ताव
    मीडिया

    सांसद शाहजहांपुर ने रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार को विकसित करने का दिया प्रस्ताव

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 9, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को रेलवे स्टेशन की जर्जर स्थिति से कराया अवगत

    शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर सांसद अरुण कुमार सागर ने मंगलवार को रेल भवन नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी से मुलाकात की. इस दौरान सांसद ने रेलवे से संबंधित लोगों की समस्याओं बताया. उन्होंने पुननिर्माण की मांग रखी.

    सांसद ने रेलवे स्टेशन के बारे में बताया कि शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन की 25 प्रतिशत आबादी मुख्य द्वार की तरफ तथा शेष 75 फीसदी आबादी द्वितीय प्रवेश द्वार की तरफ है. वर्तमान में रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार की ओर संकरा और पतला रास्ता होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस वजह से मुख्य द्वार की तरफ आए दिन जाम की समस्या भी बनी रहती है. ठीक इसके विपरीत रेलवे स्टेशन की मुख्य बिल्डिंग के द्वितीय प्रवेश द्वार माल गोदाम रोड की तरफ चौड़ा रास्ता एवं आवागमन की बेहतर सुविधा है. यदि रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार द्वितीय प्रवेश द्वार की तरफ स्थानांतरित किया जाए और द्वितीय प्रवेश द्वार की तरफ तेल टंकी से लेकर ढाका ताल रेलवे कॉलोनी तक सड़क का चौड़ीकरण एवं पुननिर्माण कार्य कराया जाए, तो जिले के लोगों को रेलवे की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. उन्होंने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से रेलवे संबंधित समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग की है. सांसद ने चेयरमैन से मिलने के बाद जानकारी ट्वीट कर दी है.

    आज रेल भवन नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री विनय कुमार त्रिपाठी जी से अपने संसदीय क्षेत्र की रेलवे संबंधित समस्याओं के निस्तारण के संबंध में भेंट वार्ता की।

    माo मंत्री श्री @SureshKKhanna जी एवं माo मिश्रिख सांसद श्री @AshokRawatMP जी भी उपस्थित रहे।@RailMinIndia pic.twitter.com/3g6jaxmeb3

    — Arun Kumar Sagar (@arunksagarbjp) March 8, 2022

    इसके अलावा सांसद ने कहा कि नगर विधानसभा में गर्रा फाटक से ककरा होकर शाहबाजनगर तक और मोहल्ला बाला तिराही से केरूगंज होते हुए इस्लामिया इंटर कॉलेज के पीछे तक रेलवे लाइन बिछी हुई है. जिस पर पिछले 40 वर्षों से ट्रेनों का आवागमन बंद है. इस रेलवे लाइन पर रोड निर्माण के लिए पूर्व में भी अवगत कराया गया था. बताया कि इस रेलवे लाइन पर नगर निगम रोड निर्माण करवाना चाहता है, जिसका मालिकाना हक रेलवे का ही होगा. उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन पर नगर निगम के माध्यम से रोड निर्माण को स्वीकृति प्रदान होने से लोगों को जाम की समस्याओं से भी निजात मिल सकेगी. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व मिश्रिख सांसद अशोक रावत भी मौजूद रहे.

    अमर उजाला

    MP Shahjahanpur proposed to develop the second entrance of the railway station
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleटाटानगर स्टेशन पर इनर व्हील क्लब ने महिला रेलकर्मियों को किया सम्मानित
    Next Article SER जीएम ने महिला दिवस पर “माई सहेली” टीम की 10 महिला आरपीएफ उप-निरीक्षकों को टैब दिया
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026
    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    रेल यात्री

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group