Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » होली स्पेशल : मुंबई तथा जयपुर/भगत की कोठी एवं भावनगर के बीच चलायी जायेंगी विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें
    रेल यात्री

    होली स्पेशल : मुंबई तथा जयपुर/भगत की कोठी एवं भावनगर के बीच चलायी जायेंगी विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 1, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी  सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यात्रियों की सुविधा तथा होली त्योहार के दौरान यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल-जयपुर-बोरीवली, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बोरीवली एवं बांद्रा टर्मिनस-भावनगर-बांद्रा टर्मिनस के बीच विशेष किराए पर होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है.

    1) ट्रेन नंबर 09039/09040 मुंबई सेंट्रल-जयपुर-बोरीवली सुपरफास्ट [2 फेरा]

    ट्रेन संख्या 09039 मुंबई सेंट्रल-जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल बुधवार, 16 मार्च, 2022 को मुंबई सेंट्रल से 23.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19.25 बजे जयपुर पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09040 जयपुर-बोरीवली सुपरफास्ट स्पेशल गुरुवार, 17 मार्च, 2022 को जयपुर से 21.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.10 बजे बोरीवली पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, अहमदाबाद, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़ और फुलेरा स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में फर्स्‍ट एसी, एसी 2 टियर और एसी 3 टियर कोच शामिल होंगे.

    2) ट्रेन संख्या 09035/09036 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बोरीवली सुपरफास्ट [2 फेरा]

    ट्रेन संख्या 09035 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी सुपरफास्ट स्पेशल बुधवार, 16 मार्च, 2022 को बांद्रा टर्मिनस से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09036 भगत की कोठी-बोरीवली सुपरफास्ट स्पेशल गुरुवार, 17 मार्च, 2022 को भगत की कोठी से 11.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.15 बजे बोरीवली पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, महेसाणा, पाटन, भीलडी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोडरन, जालोर, मोकलसर, समदड़ी और लूनी स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास सीटिंग कोच शामिल होंगे.

    3) ट्रेन संख्या 09005/09006 बांद्राटर्मिनस–भावनगर टर्मिनस-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट [2 फेरा]

    ट्रेन संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल सोमवार, 14 मार्च, 2022 को बांद्रा टर्मिनस से 21.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.30 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09006 भावनगर टर्मिनस-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल बुधवार, 16 मार्च, 2022 को भावनगर टर्मिनस से 10.10 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23.25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, बोटाद, ढोला, सोनगढ़ और सीहोर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास सीटिंग कोच शामिल होंगे.

    ट्रेन संख्‍या 09039, 09035, 09005 एवं 09006 की बुकिंग 2 मार्च, 2022 से यात्री आरक्षण केन्‍द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी. उपरोक्‍त ट्रेनें विशेष किराये के साथ पूर्णत: आरक्षित विशेष ट्रेन के रूप में चलेगी.

    Holi Special: Special superfast trains will run between Mumbai and Jaipur Western Railway
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleइर्स्टन रेलवे के सीसीएम/एफएम ने सेवानिवृत्ति पर सहयोगियों को दी घड़ी व मिठाई
    Next Article रेलमंत्री का सीधा आदेश, महाशिवरात्रि से बागडीह में हुआ भुवनेश्वर-राउरकेला एक्सप्रेस का ठहराव, जानिए समय-सारणी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026
    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    रेल यात्री

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group