Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

झांसी स्टेशन का नाम होगा वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन

JHANSI. झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने वाले गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने सहमति जता दी है. इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. इस तरह अब झांसी स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन किया जायेगा. झांसी स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई करने की मांग बुंदेलखंड के लोगों ने उठायी थी. 24 नवंबर को गृह मंत्रालय ने स्टेशन का नाम बदलने को लेकर पत्र लिखा था.

133 साल पुराने यह स्टेशन स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई से लेकर आजादी का गवाह रहा है. एक जनवरी को स्टेशन 133 साल पूरे कर रहा. एक जनवरी 1889 को इसका उद्घाटन किया गया था. वर्तमान में झांसी स्टेशन होकर प्रतिदिन 250 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं. झांसी रेल मंडल के ही एक हिस्से को अलग कर 1985 में भोपाल मंडल बना. पूरे देश को उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक जोड़ने वाला झांसी अब भी महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल है. झांसी रेलमंडल में कुल 164 स्टेशन हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...