रांची. भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के नेता प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में भारत बंद को लेकर झारखंड के कई जिलों में नक्सलियों ने ट्रेनों को निशाना बनाया है. नक्सलियों ने धनबाद में रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट से उड़ा दिया. इससे एक डीजल इंजन पटरी से नीचे उतर गया. वहीं, दूसरी घटना में लातेहार में भी नक्सलियों ने ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया.
20 नवंबर से 24 घंटे
के भारत बंद कॉल में शनिवार की सुबह चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटा पहाड़ और सोनुवा स्टेशन के बीच अप व डाउन लाईन पर किलोमीटर संख्या 323/1-3, 323/2-4, 323/6 एवं 322/33a के पास रेलवे ट्रैक को बम लगाकर से उड़ाने का प्रयास किया गया. दोनों लाईन के सीमेंट स्लीपरों को नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद राउरकेला-चक्रधरपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही ठप रही.
नक्सलियों ने टोरी रिचुघुटा डेम स्टेशन का रेलवे ट्रैक उड़ा दिया, जिसके कारण कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.
धनबाद में बरकाकाना-गढ़वा मार्ग पर ट्रेन सेवा बाधित है. रिघुगुटा और डेमू स्टेशनों के बीच सुबह करीब साढ़े बारह बजे रेलवे ट्रैक को विस्फोट से उड़ा दिया गया.
- इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन को मद्रास हाई कोर्ट से बड़ी राहत, ₹353 करोड़ का GST टैक्स डिमांड नोटिस रद्द, जानें क्या है पूरा मामला - July 31, 2026
- RAC में दो यात्रियों को मिला सिर्फ 1 बेडरोल! यात्री पहुंचा कोर्ट, रेलवे को देना होगा ₹25,000 का हर्जाना - July 31, 2026
- 12 साल में 5.5 लाख से ज्यादा नौकरियां, संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पेश की रिपोर्ट, UPA दौर से की तुलना - July 30, 2026















































































