Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

रेलवे की सात परियोजनाओं से सात करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार, खर्च होंगे 32,500 करोड़

NEW DELHI. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नौ राज्यों में लगभग 2339 किलोमीटर रेलवे लाइनों के विस्तार वाली सात मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. इन योजनाओं पर 32,500 करोड़ रुपए खर्च होंगे. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि योजनाओं के पूरा होने के बाद माल एवं यात्री परिवहन की सुविधा और बेहतर हो जायेगी.

पीआईबी द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने सभी सात रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बार में जारी बयान में कहा कि शत प्रतिशत केन्द्रीय वित्तपोषण वाली इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से रेलवे के सबसे व्यस्त खंडों पर ढांचागत विकास किया जा सकेगा जिससे रेलवे परिचालन में आसानी होगी.

बताया जाता है कि इस प्रोजेक्ट में 4,195 करोड़ की लागत से पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की तैयारी भी शामिल है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) का हिस्सा है. कुल 32500 करोड़ की लागत वाली सात योजनाओं से करीब 7 करोड़ लोगों को रोजगार मिलने की बात कही जा रही है.

रेलमंत्री ने क्या कहां – सुने 

रेल मंत्री ने बताया कि स्वीकृत योजनाओं में गोरखपुर-बाल्मीकिनगर (99 किलोमीटर) दोहरीकरण, चोपन-चुनार (102 किलोमीटर) दोहरीकरण, तेलंंगाना में गुंटूर-बीबीनगर (239 किलोमीटर), मुडखेड-मेडचल और महबूबनगर-धोन (417.68 किलाेमीटर) का दोहरीकरण, नेरगुंडी-बारंग एवं खुर्दा रोड-विजयनगरम (385 किलोमीटर) तीसरी लाइन, गुजरात में सामख्याली-गांधीधाम (52 किलोमीटर) तीसरी एवं चौथी लाइन तथा बिहार के सोन नगर-अंडाल (पश्चिम बंगाल) (374 किलोमीटर) तीसरी एवं चौथी लाइन बिछाने की मंजूरी शामिल है.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कैबिनेट ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के विस्तार के लिए 14,903 करोड़ रुपये रुपये की मंजूरी दी.

टेलीग्राम चैनल से जुड़े : TELEGRAM/RAILHUNT

वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, क्लिक करें : RAILHUNT

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...