Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » टाटानगर : रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी में दिवंगत लोको पायलट की पुण्यतिथि पर 127 यूनिट रक्तदान
    अभिमत

    टाटानगर : रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी में दिवंगत लोको पायलट की पुण्यतिथि पर 127 यूनिट रक्तदान

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 15, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी में रक्तदान करते लोग
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जमशेदपुर. टाटानगर रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी में दिवंगत लोको पायलट बीडी मंडल की पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर में 127 यूनिट रक्तदान किया गया. रेलवे को-ऑपरेटिव सोसायटी, बड़ौदा घाट के पूर्व सदस्य बीडी मंडल की यह पांचवीं पुण्यतिथि थी. शिविर में 150 से अधिक ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया था. इस 10 से अधिक लोग ऐसे थे जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया. रेलवे को-ऑपरेटिव सोसायटी बड़ौदा घाट में आयोजित शिविर में भाजपा की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला पार्षद कविता परमार, एलआईसी के शाखा प्रबंधक राजशेखर सिंह, सहायक शाखा प्रबंधक कुमार गौरव, प्रशासनिक पदाधिकारी प्रणव साहू, समाजसेवी सुरेश वर्मा, भाजपा बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई लोग ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं को मनोबल बढ़ाया.

    पूर्व लोको पायलट स्व. बीडी मंडल

    कोरोना के संक्रमण काल के बाद रक्तदान को लेकर समिति की ओर जागरूकता का असर रहा कि बड़ी संख्या में लोग स्वयं यहां पहुंचे और रक्तदान किया. अतिथियों ने सबसे पहले स्वर्गीय बीडी मंडल को श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह उनकी विचारधारा का असर है कि आज बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के कार्य में सहभागी बन रहे हैं. यह रक्त कई जिंदगियों को बचाने के काम आयेगा.

    रक्तदाताओं का हौसला बढ़ातीं पूर्व विधायक व अन्य

    स्व. बीडी मंडल के पुत्र और एलआईसी कर्मी अरुण कुमार ने रक्तदाताओं को आभार जताया और कहा कि यह सामूहिक सहभागिता का परिणाम है कि लगातार पांचवी बार रक्तदान शिविर का आयोजन बेहतर तरीके से किया जा सका और इसका लाभ हर जरूरतमंदों को मिल सकेगा. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में श्री बजरंग ऑटोमोबाइल्स के सुशील चौधरी व राजेश चौधरी, यशवंत कुमार, शिव स्टील के जगन्नाथ राव, एचडीएफसी बैंक के अभिषेक घोष, कमलेंदु सिन्हा, वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन, जमशेदपुर ब्लड बैंक के डॉ मोहित कुमार, त्रिलोचन, बीवीडीए के कमल कुमार घोष ने सक्रिय भूमिका निभायी.

    रेलवे कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव संजय कुमार शर्मा, कुमार गौरव, बाल्मिकी ठाकुर, इंद्रजीत सिंह, गुरमीत सिंह, अरविंद तिवारी, नवीन कुमार, ओम प्रकाश, राजेश कुमार, बिमलेश कुमार समेत अन्य लोग लगातार रक्तदान को लेकर लोगों को जागरूक करने में जुट रहे. रक्त दाताओं तथा सहयोग करने वाले सभी लोगों का संजीव कुमार ने आभार व्यक्त किया है.

    प्रेस विज्ञप्ति

    #blood donation #Railway Co-Operative Society #Tatanagar

     

    127 units of blood donation in Railway Co-Operative Society Tatanagar Blood donation Railway Co-Operative Society tatanagar
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleखड़गपुर चैंबर ने नई कमेटी, नया दफ्तर व नए संकल्प के साथ मनाया आजादी का जश्न
    Next Article SER : जोनल मुख्यालय में जीएम अर्चना जोशी ने फराया तिरंगा, टाटानगर में दिखा सिविल डिफेंस का जोश
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    समाज-संस्कृति

    प्रकृति की गोद में आदित्यपुर रेलवे कर्मचारी परिवार ने रचा इतिहास, सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन

    August 17, 2026
    समाज-संस्कृति

    TATANAGAR : बागबेड़ा रेलवे को-ऑपरेटिव कॉलोनी के शिविर में 103 यूनिट रक्तदान

    August 16, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group