Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

जबलपुर : महिला सफाईकर्मी ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर को पीटा

रेलहंट ब्यूरो, भोपाल

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब इलेक्ट्रिकल विभाग में कार्यरत रेल कर्मी एसएन शुक्ला ने एक महिला सफाई कर्मी के साथ प्लेटफार्म पर छेड़छाड़ कर दी. अचानक महिला को टच करने से वह घबरा गई इसके बाद उसने उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना सूचना जीआरपी ने सुरेंद्र नाथ शुक्ला सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसीटीएल पमरे को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक आज शाम करीब 5 बजे प्लेटफार्म एक पर एक महिला सफाई कर्मी पार्सल गेट के पास मशीन से फर्श की सफाई कर रही थी तभी स्टेशन पर पदस्थ सुरेंद्र नाथ शुक्ला सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसीटीएल पमरे ने महिला के शरीर को टच किया और भागने लगा. उसकी इस हरकत से महिला आक्रोश में आ गई और मशीन छोड़कर उसके पीछे भागी. महिला ने रेलकर्मी को पार्सल ऑफिस के बाहर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. इस घटना की सूचना लगते ही खुपिया शाखा में कार्यरत हर्षस्वरूप शर्मा ने तत्काल रेलकर्मी को पकडा और जीआरपी थाने पहुचा दिया. जीआरपी थाने में पीड़ित महिला सफाई कर्मी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परेशान है उसका कहना है कि उक्त रेलकर्मी कई दिनों से परेशान कर रहा था. आज उसने सबके सामने छेड़छाड़ की है. रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर महिला ने एसआरपी से मिलने की बात की है. बताया जाता है कि महिला प्रवाईट सफाई कर्मी है. वह सफाई ठेकेदार के पास कई साल से स्टेशन पर सफाई कर रही है. रेलकर्मी आये दिन डयूटी के समय उससे छेड़छाड़ करता रहा.

सभार रेल भास्कर

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...