Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

डीआरएम तय करेंगे स्टेशनों पर शौचालय का शुल्क लगे या नहीं

  • कुछ स्टेशनों पर सुविधा सस्ती तो कुछ में मुफ्त होनी की उम्मीद
  • मंडल रेल प्रबंधकों को इसका अधिकार दिया गया है

नई दिल्ली .रेलवे बोर्ड ने एक नये प्रस्ताव में छोटे रेलवे स्टेशनों पर शौचालय का इस्तेमाल करने पर शुल्क की व्यवस्था में परिवर्तन का अधिकार मंडल रेल प्रबंधकों को दे दिया है. इससे कुछ स्टेशन पर शौच का इस्तेमाल सस्ता तो कुछ में नि:शुल्क भी होने की उम्मीद है. अभी समय में सशुल्क शौचालय नीति ऐसे शौचालयों का निर्माण करने वाले ठेकेदारों को उसके इस्तेमाल की दर तय करने की इजाजत देती है, हालांकि यह बाजार कीमत पर होती है. नयी नीति के अनुसार, मंडल रेल प्रबंधकों को इसका अधिकार दिया गया है कि वे यह निर्णय करें कि वे इन शौचालयों को जनता के इस्तेमाल के लिए सशुल्क रखना चाहते हैं या मुफ्त रखना चाहते हैं.

दो फरवरी को बोर्ड की बैठक के बाद रेलवे बोर्ड का सात फरवरी की तिथि वाला एक पत्र सभी जोनल रेलवे को भेजा गया है. इसमें कहा गया है, ‘‘सभी डीआरएम को इसका अधिकार दिया गया है कि वे स्थान विशिष्ट मूल्यांकन करे और इसका निर्णय करें कि सशुल्क शौचालय को एक कमाई वाले ठेके के तौर पर लिया जाए या एक सेवा वाले ठेके के तौर पर.” सेवा ठेके में शौचालय मुफ्त होगा या इस्तेमालकर्ता से नाम मात्र का शुल्क लिया जाएगा.

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सशुल्क शौचालय नीति की समीक्षा की जरूरत तब महसूस हुई, जब यह रिपोर्ट आयी कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत पर्याप्त संख्या में शौचालयों का निर्माण नहीं हो रहा है और छोटे ग्रामीण रेलवे स्टेशनों पर लोग इन शौचालयों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...