गोरखपुर. पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने बीटेक में पढ़ाई कर रहे ग्रुप ‘डी’ कर्मचारी के आश्रितों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया है. गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब में संगठन की 15 फरवरी को आयोजित सभा में अध्यक्ष श्रीमती अलका अग्रवाल ने संगठन की ओर से आयोजित ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया. अध्यक्ष श्रीमती अलका अग्रवाल ने बच्चों को अपनी पढ़ाई मन से करने और उसे नियमित करने की सीख्र दी. इस मौके पर रेल कर्मचारी के आश्रित सुधाकर चैहान पुत्र रामविलास चैहान खलासी, विजय कुमार शर्मा पुत्र राम सुरेश हेल्पर तथा प्रमोद कुमार निषाद पुत्र रामचंद्र खलासी को संगठन की ओर से आर्थिक सहायता दी गयी. इस मौके पर सभी सदस्याएं, अधिकारी, कर्मचारी एवं पुरस्कृत तथा सहायता प्राप्त बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे. सभा का संचालन कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता अग्रवाल ने किया.
- आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल,तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़! - September 6, 2026
- RAIPUR: रेलवे टिकट दलाली का हब बना रायपुर, RPF की सीक्रेट स्ट्राइक में पकड़ा गया सिंडिकेट सरगना - September 6, 2026
- उत्तर बंगाल जाने वाली रेल सेवा सामान्य, न्यू फरक्का से ट्रेनों का संचालन शुरू - September 6, 2026



















































































