Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति में टीटीइ को चाकू मारा, 10 दिन में दूसरी घटना
    आरपीएफ-जीआरपी

    मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति में टीटीइ को चाकू मारा, 10 दिन में दूसरी घटना

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 15, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पटना से गोपाल पांडये. मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जा रही 12557 मुजफ्फरपुर आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस में टिकट मांगने पर एक युवक ने टीटी अंजनी कुमार को चाकू मारकर घायल कर दिया है. बीते 10 दिन के अंतराल पर यह दूसरी घटना है जब बदमाशों ने किसी टीटीइ को चाकू माकर जख्मी कर दिया है. बीते चार जनवरी को नई दिल्ली के टीटीई दिवाकर को पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बदमाशों ने टिकट मांगने पर चाकू मार दिया था. अंजनी को गोरखपुर रेलवे अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन के कई पदाधिकारी व सदस्य अस्पताल पहुंचे और घायल ट्रिक हालचाल जाना. चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन नॉर्थ ईस्ट महामंत्री रमेश चंद्र मिश्र ने घटना को गंभीर बताते हुए ट्रेनों में टीटीइ को सुरक्षा देने की मांग की है टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन चक्रधरपुर मंडल के पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने घटना को निंदनीय बताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

    घटना सोमवार की है. मुजफ्फरपुर से चली 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस शाम करीब छह बजे कप्तानगंज पहुंची थी. वहां एस-10 कोच में दो युवक चढ़े. मुजफ्फरपुर निवासी टीटीई अंजनी कुमार ने जब उनसे टिकट मांगा तो दोनों ने टिकट न होने की बात कही. टीटीई ने पेनाल्टी देने को कहा तो दोनों उनसे उलझने लगे. अंजनी कुमार ने कंट्रोल को यह सूचना देनी चाही तो युवकों ने उनके पेट में चाकू मार दिया और ट्रेन से कूदकर फरार हो गए. चाकू लगने से घायल टीटीई को यात्रियों ने सीट पर बैठाया और कंडक्टर को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर स्लीपर कोच में आए कंडक्टर ने जानकारी गोरखपुर कंट्रोल को दी. तब तक ट्रेन गोरखपुर के पास पहुंच चुकी थी. गोरखपुर में ट्रेन के पहुंचते ही वहां पहले से ही मौजूद डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार कर टीटीई को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है.

    आईआरसीटीएसओ ने की सुरक्षा की मांग

    आल इंडिया रनिंग टिकट चेकिंग स्टाफ एसोसिएशन ने टीटीई के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए रेल प्रशासन से सुरक्षा दिलाने की मांग की है. एसोसिएशन के महासचिव टीएन पाण्डेय ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जब टिकट चेक करने पर टीटीई पर हमला हुआ है. कई बार हमले हुए और कई बार मांग की गई लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई. ऐसे में आईआरसीटीएसओ दोबारा से मांग करता है कि चेकिंग स्टाफ को ड्यूटी के दौरान सुरक्षा मुहैया कराई जाए.

    संपर्क क्रांति में दिल्ली के समीप ट्रेन में टीटीइ दिवाकर को मार दिया था चाकू

    चलती ट्रेन में जांच के दौरान टिकट मांगने पर चार जनवरी को भी टीटीइ को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था. टीटीई को गाजियाबाद के गणेश अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में जीआरपी और आरपीएफ की कई टीमें जांच में जुटी थी लेकिन नतीजा नहीं आया. नई दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रविवार रात अपने निर्धारित समय 11:45 बजे चली थी. ट्रेन के नई दिल्ली से चलते ही एस-4 बोगी में टिकट चेकिंग के लिए टीटीई दिवाकर बोरो सवार हुए. दिवाकर ने बताया कि उन्हें बोगी के गेट पर तीन युवक खड़े दिए दिए. युवकों से टिकट मांगने पर उन्होंने इंकार कर दिया और कहा कि वो आगे उतर जाएंगे. उन्हें उतरने के लिए कहने पर उन पर चाकू से हमला कर दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleपांच दिन में ट्रेन से कटकर तीन ट्रैकमैनों की मौत, सुरक्षा पर सवाल
    Next Article रनओवर वाले ट्रेकमेन को ‘शहीद’ का सम्मान और सुविधाएं मिले : प्रकाश जाघव
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group