Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » टाटानगर : रेलवे बोर्ड के फरमान पर निकाली भड़ास, प्रदर्शन कर सरकार को कोसा
देश-दुनिया

टाटानगर : रेलवे बोर्ड के फरमान पर निकाली भड़ास, प्रदर्शन कर सरकार को कोसा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 14, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

रेलहंट ब्यूरो, जमशेदपुर

रेलवे में निजीकरण की चल रही लहर के बीच रेलवे बोर्ड द्वारा पोस्ट सरेंडर करने के फरमान से खलबली मच गयी है. हालांकि रेलवे ने अपने सुधारवादी बयान में यह स्पष्ट किया है कि नये किसी प्रावधान से किसी की नौकरी नहीं जायेगी अलबत्ता कर्मचारियों की कार्य संस्कृति में बदलाव संभव है. रेलवे के इस फरमान का सबसे अधिक असर रेलवे यूनियनों की साख पर पड़ा है जिनसे बिना पूछे एक के बाद एक निर्णय रेलवे बोर्ड स्तर पर लिये जा रहे हैं. इससे एक ओर जहां रेलवे के फेडरेशन सकते में हैं वहीं रेलकर्मी अब यूनियनों की भूमिका पर सवाल उठाने लगे है. उधर, रेलवे यूनियनों ने भी रेलवे बोर्ड और के खिलाफ मोर्चा खोलते ही विरोध के स्वर तेज कर दिये हैं.

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन ने टाटानगर में मंगलवार 14 जुलाई को रेलवे बोर्ड के फरमान के विरोध में अपने सहयोग संगठन ऑल इंण्डिया लोको पायलट एसोसिएशन के साथ मिलकर टाटानगर लॉबी, मेन सिक्क लाइन तथा इंजीनियरिंग गैंग के रेलकर्मियों को लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. यूनियन नेताओं ने रेलवे बोर्ड के फरमान के विरोध में रेलकर्मियों को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की बात कही. मेंस यूनियन के उपाध्यक्ष शिवजी शर्मा ने कहा कि सरकार रेलवे को बर्बाद करने पर तुली है. सरकार हर माह कुछ न कुछ कर्मचारियों के विरोध में फरमान जारी कर रही है जो कर्मचारियों के खिलाफ है. सरकार हर सरकारी क्षेत्र के उपक्रम को बेंच कर पूंजिपतियों को मालामाल करना चाहतीं हैं. सरकार के इस मंसूबे को हम कर्मचारी कभी पूरा नहीं होने देंगे. यूनियन के मंडल संयोजक जवाहरलाल ने अपने बयान में कहा कि अब सरकार से लड़ाई करने का समय आ गया है. इसके लिए सभी संगठनों को एक प्लेटफॉर्म पर आना होगा. सरकार के खिलाफ एकता बनाकर ही हम रेलवे में निजीकरण के खिलाफ लड़ाई लड़ सकेंगे.

यह भी पढ़ें : रेलवे अप्रेंटिस करने वालों को देगा नौकरी की गारंटी, एआईआरएफ को सीआरबी ने दिया आश्वासन

प्रदर्शन में एलारसा के महासचिव पारस कुमार ने मेंस यूनियन की पहल का स्वागत किया और कहा कि उनका संगठन इस लड़ाई में साथ है. सरकार के खिलाफ एकता बनाकर हमें लड़ना होगा. उन्होंने ने कहा कि सरकार शुरू से ही कर्मचारी विरोध में काम करती आयी है. अटल जी के समय पेंशन खत्म किया, अब नौकरी खत्म करने की प्लानिंग चल रही है. लेकिन हम इसमें सरकार को सफल नहीं होने देंगे. रनिंग शाखा के मंडल सचिव एमके सिंह ने सभी साथियों से समाजिक दूरी बनाए सभा को सफल बनाने का अनुरोध किया और इसके लिए संक्रमण के काल में भी बड़ी संख्या में मिले सहयोग के लिए कर्मचारियों का आभार जताया. प्रदर्शन में तापस चट्टराज, अनंत प्रसाद, विश्वजीत पाल, बालक दास, एके सिंह, संजय सिंह, एमपी गुप्ता, बाबू राव, अरुण प्रसाद समेत अन्य रेलकर्मी शामिल थे.

Spread the love
Tatanagar: Rage on the decree of the railway board
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleदेहरादून स्टेशन का नाम बदलने का दावा रद्द, रेलवे ने कहा-सोशल मीडिया ने फैलाया भ्रम
Next Article पूर्व मध्य रेलवे : रेलकर्मियों के लिए एप ‘समग्र’ लांच, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारियां
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group