Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » South Eastern Railway : रेलमंत्री ने सात रेलकर्मियों को दिया अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार
    बोर्ड/जोन

    South Eastern Railway : रेलमंत्री ने सात रेलकर्मियों को दिया अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 21, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे सेफ्टी, क्वालिटी, मेंटेनेंस और ट्रेनिंग पर अब तीन गुना फोकस बढ़ायेगी रेलवे : अश्विनी वैष्णव
    • रेलवे के ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनका कार्यस्थल पर परफॉर्मेंस ठीक नहीं है, उन्हें अब दंडित किया जायेगा

    KOLKATA. रेलवे के ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनका कार्यस्थल पर परफॉर्मेंस ठीक नहीं है, उन्हें अब दंडित किया जायेगा. यह बातें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत मंडपम में आयोजित 69वें रेल सप्ताह समारोह के दौरान कही. मौके पर बेहतर प्रदर्शन के लिए 101 पदाधिकारी व कर्मचारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इनमें झारखंड से जुड़े दक्षिण-पूर्व रेलवे के सात पदाधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं.

    रांची रेल मंडल से एक भी नॉमिनेशन को अंतिम चयन में जगह नहीं मिल सका. जबकि एक पुरस्कार जोनल हेडक्वार्टर के कर्मचारी को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे में अब क्लास वन सिस्टम को हटाने की जरूरत है. उन्होंने सेफ्टी, क्वालिटी, मेंटेनेंस और ट्रेनिंग में चार मूल मंत्रों को साझा किया. साथ ही इसे आत्मसात करने की सलाह दी.

    कहा कि जमीनी स्तर के अनुभवी कर्मचारी अब रेलवे बोर्ड में आकर पॉलिसी बनते देखेंगे. वहीं, बोर्ड और मंडल में बैठे अधिकारी नयी व्यवस्था के तहत जमीन पर जाकर सेफ्टी, फिटिंग्स और मेंटेनेंस के काम को देखेंगे. इस दौरान भारतीय रेल के अबतक के सफर “मैं हूं भारतीय रेल” विषय पर एक डॉक्यूमेंट्री दिखायी गयी. इसमें युद्ध काल से फास्ट स्पीड ट्रेन और चिनाब ब्रिज की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम के दौरान भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार, रेलवे बोर्ड की सचिव अरुणा नायर सहित इंडियन रेलवे के सभी विंग से जुड़े गणमान्य लोग और यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे.

    सुरक्षा, प्रशिक्षण व नयी तकनीक पर जोर

    रेल मंत्री ने रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों को सेफ्टी, क्वालिटी, मेंटेनेंस और ट्रेनिंग को अपनी कार्य प्रणाली में शामिल करने को कहा. उन्होंने कहा कि जीरो डिरेलमेंट वाले जोन और मंडल को शील्ड दिया जायेगा. इसके साथ ही बड़ा फाइनेंशियल सपोर्ट भी शामिल होगा. यह पुरस्कार चार अलग कैटेगरी में होगा. फाइनेंशियल रिवार्ड व्यक्तिगत और ग्रुप दोनों श्रेणी में होगा. सेफ्टी के लिए मेंटेनेंस में तीन गुना फोकस बढ़ाने पर जोर दिया गया है. आइटीएमएस ट्रैक की नयी तकनीक की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह बड़ी दुर्घटनाओं को टालने में मददगार साबित हुआ है.

    बहादुरी और निस्वार्थ सेवा का सम्मान

    देशभर में 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को यात्रियों और जान-माल की सुरक्षा व निस्वार्थ सेवा के बदले यह सम्मान दिया गया.

    इन्हें मिला अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

    सीनियर मोटरमैन/लोको पायलट इलेक्ट्रिकल कमलेश रे, सीनियर सेक्शन इंजीनियर गोपा बंधु शेट्टी, जूनियर इंजीनियर सिग्नल अभिषेक कुमार, डीएसटीइ अक्षय कुमार नायक, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रामचंद्र पात्रा, ऑफिस सुपरिटेंडेंट मिथुन मंजू नाथ, सीनियर डीसीएम आद्रा विकास कुमार.

    69th Railway Week Celebrations Indian Railway Stations Indian Railways officers and employees will be punished Passenger Services Railway Minister said - If the performance at the workplace is not good RAILWAY NEWS RAILWAY SECURITY Railway Updates South Eastern Railway: Seven railway employees received the Uttam Vishisht Rail Seva Award Train Services Train Travel
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleKashmir : पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने बागों से गुजरने वाली प्रस्तावित रेलवे लाइन का किया विरोध
    Next Article राउरकेला आरपीएफ का “जिग्गी” प्रयागराज रवाना, महाकुंभ में निभायेगा अहम भूमिका
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Latest Posts

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group