Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

राउरकेला आरपीएफ का “जिग्गी” प्रयागराज रवाना, महाकुंभ में निभायेगा अहम भूमिका

ROURKELA. प्रयागराज महाकुंभ को लेकर शासन स्तर पर जो तैयारी है वह काफी जोरों शोरों पर चल रही है. देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई चूक न हो इसको लेकर सुरक्षा के नजरिए से भी काफी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है. प्रयागराज महाकुंभ को लेकर राउरकेला आरपीएफ ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. अब कोई भी संदिग्ध राउरकेला आरपीएफ के “ज़िग्गी” से बच नहीं पाएगा. “ज़िग्गी” की पैनी नजर हर गतिविधि पर रहेगी.

महाकुंभ मेले के दौरान “ज़िग्गी” बेहद चौकन्ना नजर आयेगा. दरअसल “ज़िग्गी” राउरकेला आरपीएफ का एक कुत्ते का नाम है. जो कि आज इस्पात ट्रेन के माध्यम से राउरकेला रेलवे स्टेशन से खड़गपुर के लिए रवाना हुआ है. जहां से राजधानी ट्रेन के माध्यम से वह प्रयागराज जायेगा. इस दौरान “जीग्गी” के साथ राउरकेला आरपीएफ के जवान बसंत कुमार साहू एवं आनंद कुमार साहू मौजूद हैं.

राउरकेला रेलवे स्टेशन में रेल यात्रियों के सुरक्षा के लिए पिछले पांच साल से “ज़िग्गी” अपनी ड्यूटी निभा रहा है. 2019 में राउरकेला आरपीएफ थाने में “ज़िग्गी” ने अपना कार्यभार संभाला है. “ज़िग्गी” बेल्जियम मालिनोइस प्रजाति का कुत्ता है. “ज़िग्गी” की ट्रेनिंग की बात की जाए तो इन्हें रेलवे बोर्ड प्रशिक्षण केंद्र दिल्ली में ट्रेंड किया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...