- जोन के चारों डिवीजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तीन- तीन लाख रुपए का आवंटन होगा
KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे के सेंट्रल स्टाफ़ बेनिफिट फंड कमेटी ने मुख्यालय गार्डनरीच में आयोजित प्रबंधन कमेटी की बैठक में चारों रेलवे मंडलों में संचालित रेलवे इंस्टीट्यूट को सुविधा युक्त बनाने लिए पांच-पांच लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई . उक्त आशय की जानकारी सेंट्रल स्टाफ़ बेनिफिट कमेटी के सदस्य एवं ओ. बी.सी. रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद दी.
श्री प्रसाद ने बताया कि प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉक्टर महुवा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल, गार्डन रिच में इलाजरत मरीजों के मनोरंजन के लिए 19 केबल टीवी कनेक्शन के एवज में 61 हजार 260 रुपए आवंटित किए गए.
आर ओ एच डिपो बोकारो में संचालित स्टाफ कैंटिन के डाइनिंग टेबल एवं टूल खरीदने का लिए दो लाख रुपए आवंटित किए गए. खड़गपुर वर्कशॉप में संचालित मुख्य रेलवे स्टाफ कैंटिन में रोटी मेकर खरीदने के लिए 74 हजार नौ सौ पचहत्तर रुपए आवंटित किए गए.
खराब परफॉर्मेंस बताकर चलता किये गये रेलवे के 6 बड़े अधिकारी, दी गयी अनिवार्य सेवानिवृत्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे के कर्मचारियों के बच्चों के उच्च, तकनीकी एवं व्यावसायिक कोर्स के अध्ययन के लिए कर्मचारी कल्याण कमेटी की ओर से सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है. दक्षिण पूर्व रेलवे के चारों रेलवे मंडलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए तीन- तीन लाख रुपए प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की गई.
दक्षिण पूर्व रेलवे के चारों रेलवे मंडलों में चुनाव से बनी प्रबंधन कमेटी द्वारा संचालित रेलवे इंस्टीट्यूट्स के रखरखाव एवं सुविधा बढ़ाने के लिए चक्रधरपुर एवं आद्रा मंडल के लिए छह- छह लाख रुपए एवं रांची, खड़गपुर एवं मुख्यालय गार्डनरीच के लिए पांच- पांच लाख रुपए स्वीकृत किए गए.
उक्त बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के प्रतिनिधि मंडल कॉर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह एवं दक्षिण पूर्व रेलवे सेंट्रल स्टाफ़ बेनिफिट कमेटी के सचिव एसपीओ एस चौधरी ने भी भाग लिया .
प्रेस बयान



















































































