Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

SER : जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने झारसुगुड़ा व राउरकेला का किया निरीक्षण, सेफ्टी पर जोर

झारसुगुड़ा स्टेशन का निरीक्षण करते जीएम अनिल कुमार मिश्रा, साथ में डीआरएम अरुण जे राठौड़
  • सुरक्षा व संरक्षा पर फोकस, इससे किसी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा : अनिल कुमार मिश्रा

ROURKELA. दक्षिण पूर्व रेलवेके महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने शनिवार 15 जुलाई 2023 को चक्रधरपुर रेल मंडल में झारसुगुड़ा व राउरकेला का निरीक्षण किया. जीएम बनने के बाद रेलमंडल में उनका यह पहला दौरा था. झारसुगुड़ा में झमाझम बारिश के बीच जीएम, डीआरएम व अन्य अधिकारियों ने छता लगाकर रेलवे स्टेशन पर चल रहे डेवलपमेंट वर्क को देखा. जीएम, क्रू लॉबी, गुड्स यार्ड, क्रू केबिन आदि भी गये. वहां से वह कोयला लोडिंग प्वाइंट सरडेगा, मालिदीह, कोचोबहाल, लाइकेरा भी गये और सरडेगा यार्ड लोडिंग की बढ़ती संभावनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बात की. यहां धुतरा होते हुए जीएम का काफिला राउरकेला पहुंचा.

झारसुगुड़ा में जीएम अनिल कुमार मिश्रा

रेलवे जीएम ने नुआगांव और डुमेरता में लौह अस्यक लोडिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया. बिंडो निरीक्षण करते हुए जीएम चक्रधरपुर पहुंचे. बालासोर रेल हादसे के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम और आईजी को बदल दिया गया था. इसके बाद रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा मिश्रा और आरपीएफ आईजी संजय कुमार मिश्रा का यह पहला रेलमंडल में दौरा था. शाम छह बजे राउरकेला पहुंचे जीएम ने आरआरआई बिल्डिंग गये और यहां कर्मचारियों से भी बात की. यहां जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रेलवे का फोकस सुरक्षा व संरक्षा पर है. इससे किसी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा. इसे लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये हैं.

जीएम ने एकदिवसीय दौरे में किसी को नहीं दिया रिवार्ड

जीएम अनिल कुमार मिश्रा

चक्रधरपुर में अधिकारियों के साथ रात्रि भोज के बाद जीएम कोलकाता रवाना हो गये. जीएम के दौरे में यह बात खास रही कि किसी भी रेलकर्मी को जीएम की ओर कोई रिवार्ड नहीं दिया गया. आम तौर पर रेलवे जीएम के प्रस्तावित दौरों में जीएम बेहतर कार्य के लिए रेलकर्मियों को रिवार्ड अथवा कैश अवार्ड देकर प्रत्साहित करते रहे हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...