Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SER/CKP : रेलकर्मियों की सक्रियता देखने रात में निकले DRM, दूसरे दिन TTE की वसूली का वीडियो वायरल

CHAKRADHARPUR. चक्रधरपुर रेल मंडल में पदस्थापना के बाद से ही नये डीआरएम तरुण हुरिया लगातार दौरा-निरीक्षण कर यह संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं कि व्यवस्था में सुधार के लिए वह हर मुमकीन प्रयास करेंगे लेकिन लापरवाही को किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जायेगा. बीते दिनों डीआरएम अचानक रात के समय टाटानगर पहुंच गये. यहां उन्होंने रेलकर्मियों की सतर्कता के साथ व्यवस्था को भी देखा.

टाटानगर पहुंचे डीआरएम तरुण हुरिया

डीआरएम की सख्ती के इतर दिन के उजाले में रेलमंडल के एक टीटीई की वसूली का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है. इसमें ऑन डयूटी TTE एक वृद्ध महिला से रुपये लेकर आगे बढ़ते दिख रहा. वायरल वीडियो में यह दिखायी पड़ रहा है कि वृद्ध सब्जी विक्रेता के पास टीटीई आते है और उनके हाथों से कुछ लेकर आगे बढ़ जाते हैं. (रेलहंट इस वीडियो में वसूली के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.)

यह वीडियो टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का बताया जा रहा है. उस समय ट्रेन राउरकेला से मनोहरपुर की ओर बढ़ रही है. तभी एक टीटीई सब्जी बेचने वाली एक बुजुर्ग गरीब महिला जो ट्रेन के फर्श पर बैठी थी उसके पास पहुंचे. उन्होंने इशारा किया और बुजुर्ग महिला ने साड़ी के दुपट्टे में बांध रखा 20 रुपये का नोट निकालकर टीटीई को दे दिया. पैसा लेकर टीटीई आगे बढ़ गये.

किसी रेल यात्री ने घटना को मोबाइल के कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया है. टीटीई द्वारा गरीब वृद्धा से पैसे वसूलने का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. रेलवे कॉमर्शियल से जुड़े TTE की इस गतिविधि पर सीनियर डीसीएम कार्यालय की टिप्पणी अब तक सामने नहीं आयी है. हालांकि वायरल वीडियो पर रेलकर्मी ही यह टिप्पणी करते सुने गये कि डीआरएम की सख्ती का भय कॉमर्शियल के लोगों को नहीं है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...