Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

वाराणसी में CRB का पानी की बर्बादी देख चढ़ा पारा, कहा-शाम तक दुरुस्त करें, वरना नौकरी छोड़ दें

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में निरीक्षण को पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय कुमार त्रिपाठी अपनी नाराजगी नहीं रोक सके. प्लेटफार्म पर खुले बिजली के तार और उसकी अनदेखी पर सीआरबी ने उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता को कार्यशैली में सुधार लाने  वरना घर जाने की सलाह तक दे डाली. सीआरबी यहीं तक नहीं रुके, प्लेटफार्म नंबर तीन-चार के मध्य वॉटर हाइड्रेंट पाईप से पानी की हो रही बर्बाद पर जिम्मेदार आईओडब्ल्यू (स्टेशन) को बुला डाला. शाम तक पाईप लिकेज की समस्या को दूर करने की चेतावनी दी और कहा कि वरना नौकरी छोड़ दे.

सीआरबी ने यहां कहा कि उत्तर रेलवे में 18 साल के कार्य का अनुभव है. तीसरे आउटडोर फूट ओवरब्रिज निर्माण में धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जतायी और कहा कि लक्ष्य के अनुसार ओवरब्रीज मार्च 2023 तक पूरा होता नही दिख रहा है. यहां उन्होंने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से रोपवे की परियोजना पर बात की. वीडीए वीसी ईशा दुहन ने परियोजना का गूगल लेआउट पेश किया. जिला प्रशासन की तरफ से कैंट स्टेशन के विस्तारित भवन के समीप रोपवे स्टेशन बनाने का सुझाव रखा गया है.

इसके पूर्व शनिवार को कैंट स्टेशन पहुंचे सीआरबी विनय कुमार त्रिपाठी ने उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अधिकारियों से यात्री सुविधाओं की जानकारी ली. इसके बाद तुरंत प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंच गये. यहां दुर्व्यवस्था पर सवाल किए, जिसमें अधिकारी सही जबाव नहीं दे सके. उन्होंने राइट्स और निर्माण विभाग (इंजिनियरिंग विभाग) के अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि भारतीय रेलवे एक है इसे एक-दूसरे विभाग में बांटने के बजाय काम को पूरा करे. वाशेबुल एप्रेन परियोजना को तत्काल बंद करने को भी कहा.

 

 

# varanasi-city-common-man-issues # news # state # Railway personnel # improve the work # otherwise go home # said in Varanasi # Chairman of Railway Board # Vinay Kumar Tripathi # Varanasi Cantt Station # Senior Divisional Electrical Engineer # Varanasi Top News # रेल कर्मी # काम में सुधार लाएं # वरना घर जाए # वाराणसी में बोले # रेलवे बोर्ड के चेयरमैन # विनय कुमार त्रिपाठी # वाराणसी कैंट स्टेशन # वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...