Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » भारत भ्रमण पर आये NRI परिवार से व्हीलचेयर के लिए वसूले 10,000 रुपए, तीन पाेर्टरों का लाइसेंस रद्द
    रेल न्यूज

    भारत भ्रमण पर आये NRI परिवार से व्हीलचेयर के लिए वसूले 10,000 रुपए, तीन पाेर्टरों का लाइसेंस रद्द

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 2, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • हजरत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर लाइसेंसी पोर्टर ने यात्री को व्हीलचेयर से प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने के एवज में की थी वसूली 

    NEW DELHI. दिल्ली स्थिति हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एक लाइसेंसी पोर्टर ने एनआरआई से 10 हजार रुपये व्हीलचेयर की व्यवस्था करने के एवज में वसूल लिया. रेलवे ने इसके लिए चार्ज निर्धारित कर रखा है. हालांकि शिकायत मिलने पर रेलवे ने तीन पोर्टरों का लाइसेंस रद्द कर दिया तो यात्री को अधिक वसूली गयी राशि भी वापस कराया. घटना 28 दिसंबर की है.

    मामला हजरत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन का है. यहां रेलवे के लाइसेंसी पोर्टर ने एनआरआई यात्री को व्हीलचेयर से प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने के एवज में 10 हजार रुपये वसूल लिया था. इसकी शिकायत की गयी और मामला डीआरएम, दिल्ली तक पहुंचा. इसके बाद तत्काल दोषी लाइसेंसी पोर्टर (कुली) का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई कर रेल प्रशासन ने व्यवस्था की नाकामी से पल्ला झाड़ लिया.

    रेल प्रशासन ने अधिक वसूली के इस मामले में कुली से बिल्ला तो वापस ले लिया लेकिन जिम्मेदार दूसरे अधिकारियों पर कोई कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की. मीडिया में आयी सूचनाओं के अनुसार डीआरएम ने मामले में स्पष्ट टिप्पणी की है कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. डीआरएम दिल्ली ने इस मामले में दुख जताया और कहा कि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के लिए रेलवे प्रतिबद्ध है.

    डीआरएम ने माना कि इस तरह की घटनाएं रेलवे की छवि को धूमिल करती हैं और यात्रियों के विश्वास को कमजोर करती हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ऐसी किसी भी परेशानी होने पर यात्रियों से रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने की अपील की.

    क्या था मामला 

    लंदन में रहने वाली गुजरात के गांधी नगर की पायल 21 दिसंबर को पति सैमुअल, पिता रितेश और मां संध्या के साथ भारत भ्रमण के लिए दिल्ली पहुंचीं थी.  हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 28 दिसंबर की सुबह सभी को खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस से आगरा जाना था. उनके साथ छह ट्राली बैग थे. पिता के लिए व्हीलचेयर मंगवाई. तीन कुलियों ने छह लगेज और पिता को प्लेटफार्म तक पहुंचाने के लिए 10 हजार रुपये वसूल किए. आगरा पहुंचने के बाद 30 दिसंबर को टैक्सी चालक अनिल शर्मा से बातचीत में धोखाधड़ी का पता चला तो कैंट  थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया. पुलिस के दबाव में कुलियों ने रुपये वापस कर दिये. हालांकि इस बीच प्रशासन ने तीन पेार्टरों का लाइसेंस रद्द कर दिया है और तीनों से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है.

    पोर्टरों ने कहा

    एलपीआइ को दिए स्पष्टीकरण में तीनों कुलियों ने बताया कि खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस से परिवार पहुंचा था. चार लोग थे और छह लगेज थे. एक बुजुर्ग के लिए व्हीलचेयर मंगाई थी. पैसों की बात होने पर उन्हें 10 हंड्रेड बताया था. ट्रेन में बैठने से पहले दंपती ने दस हजार अपनी खुशी से दिए. निर्धारित शुल्क से अधिक मिलने पर भी उन्हें तत्काल पैसे न लौटना हमारी गलती रही. बाद में जब जीआरपी के माध्यम से पता चला कि उन्होंने आपत्ति जताई है तो नौ हजार रुपये वापस कर दिए.

    Railways cancels license of three ports Rs 10000 charged from NRI for wheelchair
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर डीआरएम तरुण हुरिया से मिला ओबीसी संघ का प्रतिनिधिमंडल, मेमोरियल बनाने की मांग
    Next Article SOUTH EASTERN RAILWAY : रेलवे जीएम, ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी समेत 6 अधिकारियों को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भेजा समन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल यात्री

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Latest Posts

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group