Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेलवे यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के मुख्यालय शाखा के अध्यक्ष बने राज कुमार दास व अमरेंद्र तिवारी

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के मुख्यालय शाखा के अध्यक्ष बने राज कुमार दास व अमरेंद्र तिवारी
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ मुख्यालय शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व नेता

KANPUR :उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ UMRKS की मुख्यालय शाखा नंबर 1 और 2 का चुनाव सोमवार 20 मार्च 2023 को स.महामंत्री रूपम पाण्डेय के नेतृत्व मे आयोजित किया गया. इसमें सर्वसम्मति से शाखा एक के अध्यक्ष राज कुमार दास और शाखा दो के अध्यक्ष अमरेंद्र तिवारी को मनोनीत किया गया. शाखा मंत्री की जिम्मेदारी अरविंद कुमार सोनी और लाला रांजय कुमार अम्बष्टा को सौंपी गयी है.

चुनाव कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ए. के. राय, केंद्रीय उपाध्यक्ष व चुनाव अधिकारी बृजेश चौहान, मुख्य अतिथि सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर/मुख्यालय अंशुल गर्ग उपस्थित रहे. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियो और प्रतिनिधियो का माला-फूल के साथ स्वागत किया गया. चुनाव मे मंडल अध्यक्ष मुख्यालय अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रयागराज मोहित सिंह, मंडल संगठन मंत्री मुख्यालय सभाजीत चौबे, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार आदि पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता और कर्मचारी मौजूद रहे.

स. महामंत्री रूपम पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो और प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी. जारी बयान में उन्होंने बताया कि मुख्यालय मे 2 शाखाओं के गठन से कर्मचारियो की दैनिक समस्याओ का निराकरण तेजी से होगा. उन्होंने कहा कि आगामी दिनों मे प्रयागराज की अन्य शाखाओ का भी चुनाव करा कर गठन किया जायेगा.

मुख्यालय शाखा नंबर 1 और 2 के पदाधिकारी 

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के मुख्यालय शाखा के अध्यक्ष बने राज कुमार दास व अमरेंद्र तिवारी

Spread the love

ताजा खबरें

You May Also Like

रेलवे यूनियन

PRAYAGRAJ. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) ने आगामी बजट के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री को कई बिंदुओं पर सुझाव दिया है. भारतीय मजदूर संघ...

मीडिया

Dead body of a girl found in a train. युवती की हत्या कर उसका शव दो हिस्सों में बांटकर अलग-अलग ट्रेन की बोगी में...

न्यूज हंट

GUNTAKAL. रेलवे में भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने दक्षिण मध्य रेलवे के गुंतकल मंडल के डीआरएम, सीनियर डीएफएम,...

न्यूज हंट

राहुल गांधी ने क्रू लॉबी के रनिंग रूम में बाहर से आये लोको पायलटों समेत सभी से की बात  : AILRSA गांधी के जाने...