Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे ने बदले सुर, कहा- ‘नहीं जायेगी किसी की नौकरी, बदलेगा जॉब प्रोफाइल’
देश-दुनिया

रेलवे ने बदले सुर, कहा- ‘नहीं जायेगी किसी की नौकरी, बदलेगा जॉब प्रोफाइल’

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 4, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
प्रतीकात्मक तस्वीर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • ट्रेन संचालन और रख-रखाव समेत सुरक्षा श्रेणी के पदों को नहीं किया जायेगा सरेंडर : डीजी

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

रेलवे ने अपने हाल नोटिफिकेशन जिसमें 50 फीसदी पदों को सरेंडर करने की बात कही थी उस पर अपने सुर बदल लिये हैं. रेलवे की ओर से यह सफाई आयी है कि पदों को सरेंडर के क्रम में भी किसी की नौकरी नहीं जायेगी. हालांकि नयी भर्तियों पर रोक का निर्णय अमल में लाया जायेगा. इस दौरान रेलवे पिछले दो सालों में निकाली गयी वेकैंसी की समीक्षा करेगा और 50 फीसदी पदों को सरेंडर भी किया जायेगा. इसके लिए रेलवे की ओर से पहले ही नोटिस जारी की जा चुकी है. इसी नोटिस ने रेलकर्मियों में भय और दहशत की स्थिति बना दी थी. हालांकि रेलवे ने 3 जुलाई शुक्रवार को जारी बयान में कुछ बदलाव किया और कहा है कि न तो किसी की नौकरी जायेगी और न ही भर्तियां कम करने की कोई योजना है.

रेलवे ने अपने शब्द में बदलाव करते हुए परिभाषा को बदला और कहा कि आने वाले समय में रेलवे कर्मचारियों की जॉब प्रोफाइल बदली जा सकती है. इससे साफ हो गया है कि रेलकर्मियों के अपने मूल स्थान से हटाकर कहीं और भी उनकी सेवा ली जायेगी. हालांकि फिलहाल रेलवे की इस घोषणा से रेलकर्मियों को राहत मिली है. रेलवे के डीजी (एचआर) आनंद एस खाती ने अपने बयान में कहा है कि रेलवे से न ही किसी की नौकरी जा रही है, न ही नौकरियां कम हो रही हैं. उन्होंने कहा है कि ट्रेन संचालन और रख-रखाव की किसी भी सुरक्षा श्रेणी की नौकरी को सरेंडर नहीं किया जायेगा. खाती ने कहा कि गैर-सुरक्षा के खाली पदों को सरेंडर किया जाएगा, जिससे रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर की नई परियोजनाओं और ज्यादा सुरक्षा वाली वैकेंसी निकालने में मदद मिलेगी.

डीजी एचआर ने कहा कि तमाम श्रेणियों के पदों पर भर्तियां जारी रहेंगी और रेलवे नौकरियों में कोई कटौती नहीं करेगा. रेलवे ने एक बात ये जरूर साफ कर दी है कि कुछ जॉब प्रोफाइल बदले जाएंगे. इससे कर्मचारियों की कुशलता बढ़ेगी, लेकिन कोई कटौती नहीं होगी. बता दें कि अभी रेलवे में कुल 12,18,335 कर्मचारी हैं. अभी रेलवे की कमाई का 65 फीसदी हिस्सा वेतन और पेंशन भुगतान पर खर्च होता है. 2018 के बाद से रेलवे ने सुरक्षा श्रेणी में 72,274 और गैर सुरक्षा श्रेणी में 68,366 पद हैं.

Spread the love
said- 'No job will be lost
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleडीए-डीआर के खिलाफ बन रहा देशव्यापी माहौल, वापस ले सरकार : मुकेश
Next Article अनिश्चितता की अंधेरी सुरंग में बंद है ताले की चाबी…ट्रेनें चलें तो पूरे हों कसमें-वादे…!!
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group