Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

टाटानगर : रेलवे मेंस यूनियन नेता की पुत्री नम्रता श्री ने वाद-विवाद व कविता में लहराया परचम

सीनियर एसपी के साथ नम्रता श्री और रेलवे मेंस यूनियन नेता जवाहरलाल

चक्रधरपुर. ‘साइबर अपराध से आजादी’ अमृत महोत्सव में जमशेदपुर के बिस्टुपुर साइबर थाना में 12 स्कूलों के 72 बच्चों के बीच वाद-विवाद के साथ कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें अंग्रेजी विषय की प्रथम विजेता डी. बी. एम. एस. इंग्लिश स्कूल के 11 वीं की छात्रा नम्रता श्री बनी है. नम्रता श्री दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के संयुक्त महासचिव (सेंट्रल) जवाहर लाल की पुत्री हैं. जवाहरलाल मेंस यूनियन के चक्रधरपुर मंडल संयोजक भी हैं. कार्यक्रम में सीनियर एसपी डॉ एम. तमिलवाहन ने नम्रता श्री को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया.

कार्यक्रम में सीनियर एसपी ने बच्चों को साइबर क्राइम को लेकर जागरूक किया और बताया कि किस तरह साइबर अपराधी छोटी-छोटी कमियों का फायदा उठाकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय आइ4सी की अधिकारी प्रभा ओझा भी मौजूद थी जिन्होंने बच्चों को साइबर क्राइम की बारीकियों को समझाया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...