Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

टाटानगर में आजादी के अमृत महोत्सव पर सिविल डिफेंस की टीम ने देश भक्ति गीतों का बांधा समां

जमशेदपुर. आजादी के अमृत महोत्सव पर चलाये जा रहे विशेष कार्यक्रम के तहत शुक्रवार 22 जुलाई को टाटानगर स्टेशन पर सिविल डिफेंस व स्काउट की टीम ने देश भक्ति गीतों का समां बांधा. सदस्यों ने सामूहिक रूप से क्षेत्रीय भाषाओं में देशभक्ति गीत गाये. इस मौके पर रेलवे बोर्ड यात्री सुविधा समिति के सदस्य और रेलमंडल के अधिकारी भी उपस्थित थे.

रेलवे बोर्ड यात्री सर्विस कमेटी के सदस्यों ने स्टेशन के निरीक्षण के बाद सिविल डिफेंस और स्काउट एंड गाइड द्वारा प्रायोजित देश भक्ति गीत और आजादी की रेल वृत चित्र नुक्कड़ नाटक को देखा. सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के द्वारा आपदा काल में सिविल डिफेंस टीम के कार्यों की विवरण रेल बोर्ड पैसेंजर कमेटी के सदस्यों को दी गयी.

टाटानगर : रेलवे बोर्ड पैसेंजर सर्विस कमेटी के सदस्यों ने यात्री सुविधाओं पर जताया संतोष

यात्री सेवा समिति के जयंतीलाल और गुरविंदर सिंह सेठी ने क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार, स्टेशन डायरेक्टर रघुवंश सिंह. एसएनसीव सहायक मंडल अभियंता टीआरडी केबी बारीक, आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट केसी नायक, ओसी आरपीएफ एसके तिवारी ने सिविल डिफेंस टीम के कार्यों की सराहना की.

इस मौके पर सिविल डिफेंस के अनिल कुमार, टीएन पांडे, गीता कुमारी, गुलशन कुमार, सरस्वती मुर्मू, अनामिका मंडल, दुर्गा राव, संजीत कुमार, के निखिल, मनजीत कुमार, राहुल संधि, दिनेश कुमार, संध्या कुमारी, दीपक कुमार राजू, रामा शंकर वर्मा, सचिन सोए, सूरज कुमार सिंह, हितेश महतो, मुकेश महतो ने नुक्कड़ नाटक और देश भक्ति गीत प्रस्तुति किया .

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...