Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » तो अब CKP DIV में लेट नहीं होंगी ट्रेनें ! … रेलवे बोर्ड ने सभी DRM को दिये रियल टाइम निगरानी के निर्देश
    बोर्ड/जोन

    तो अब CKP DIV में लेट नहीं होंगी ट्रेनें ! … रेलवे बोर्ड ने सभी DRM को दिये रियल टाइम निगरानी के निर्देश

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 7, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • चक्रधरपुर रेलमंडल में आते ही रेंगने लगती है सुपरफास्ट-एक्सप्रेस और विशेष ट्रेनें 
    • अब तक के सबसे खराब दौर में चल रहा है सीकेपी रेलमंडल का परिचालन रेशियो

     NEW DELHI/CKP. रेलवे बोर्ड ने विशेष ट्रेनों के विलंब को लेकर सख्त निर्देश जारी किया है. इसमें ट्रेनों की रियल टाइम निगरानी करने को कहा गया है. यही नहीं रेलवे बोर्ड ने अब इन खास ट्रेनों के विलंब की सीधी जिम्मेदारी मंडल रेल प्रबंधकों  (डीआरएम) को दे दी है. यानि यदि ट्रेनें विलंब होती है तो उसके लिए जिम्मेदार डीआरएम भी ठहराये जायेंगे. रेलवे बोर्ड का यह आदेश उन ट्रेनों के लिए है जो रेलवे की नजर में विशेष कैटेगरी में आती है. यानी रेलवे बोर्ड के इस आदेश का असर सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों को राहत देने वाला नहीं होता दिख रहा है.

    जब ट्रेनों के परिचालन की बात आती है तो चक्रधरपुर रेलमंडल सबसे आगे खड़ा नजर आता है. कारण यहां ट्रेनों के समयबद्ध परिचालन को लेकर कोई आदेश मायने नहीं रखता. रेलमंडल के दायरे में आते ही एक्सप्रेस-सुपरफास्ट से लेकर विशेष ट्रेनों तक का दम निकल जाता है. आलम यह है कि बिलासपुर डिवीजन तक राइट टाइम चलने वाली ट्रेनें भी चक्रधरपुर रेलमंडल में प्रवेश करते हुए चार से छह घंटे विलंबित हो जाती है. यह हर दिन की बात है. न कोई जिम्मेदारी, न जबावदेही, न विवाद, न विरोध, सब कुछ महीनों से यथावत चल रहा है.

    रेलवे को कोसते हुए यात्री अपनी यात्री पूरी कर रहे हैं. कभी-कभी तो आदित्यपुर से टाटानगर के बीच की दो किलोमीटर की दूरी तय करने में यहां तीन से चार घंटे बिना किसी कारण के लग जाते हैं. हां, यात्री ही नहीं रेलकर्मी भी इस बात को मानने लगे है कि अगर रेलमंडल के भीतर किसी स्टेशन तक जाना हो तो एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने की जगह किसी मालगाड़ी के गार्ड रैक में बैठकर सफल कर ली जाये तो बेहतर है. इससे समय की बचत होती और मानसिक पीड़ता कम होगी सो अलग.

    विशेष ट्रेनों के विलंब पर दिखायी सख्ती, बाकी ट्रेनों के यात्री रहेंगे भगवान भरोसे ! 

    अब रेलवे बोर्ड ने विशेष ट्रेनों का लेकर नये निर्देश जारी किये है उसका फायदा रेलमंडल से होकर गुजरने वाली वंदेभारत-राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनों के यात्रियों को मिल सकता है. क्योंकि रेलमंडल में इन ट्रेनों की भी दुर्गति हो जाती थी. अब शायद इन ट्रेनों के यात्रियों के कुछ राहत मिल जायेगी. रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी हाल में विशेष ट्रेनें देर से न चलें. इसके लिए हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी. रेलवे में लंबे समय से यह धारणा रही है कि विशेष ट्रेनों की निगरानी सामान्य मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह नहीं होती है. इसके चलते ये ट्रेनें अक्सर देरी से चलती हैं. यात्रियों को इससे असुविधा झेलनी पड़ती है.

    अब रेलवे इस स्थिति को बदलने की दिशा में कदम उठा रहा है. रेलवे बोर्ड ने सभी डीआरएम को निर्देश दिया है कि वे स्वयं इन ट्रेनों की निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि ट्रेनें निर्धारित समय पर चलें. रेलवे बोर्ड के अनुसार रेल भवन में बने वॉर रूम से सभी विशेष ट्रेनों की वास्तविक समय (रियल टाइम) में निगरानी की जाएगी. अब देखना है कि विशेष ट्रेनों के परिधि से बाहर आकर अन्य ट्रेनों के यात्रियों को रेलवे बोर्ड किस नजरीये से देखता है.

    पहले से देरी से चल रही मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों के समय सुधार पर रहेगा जोर  

    हालांकि फिलहाल सभी प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रेनों की समयपालन दर पर भी नजर रखी जाएगी. अगर कोई मेल या एक्सप्रेस ट्रेन पहले से देरी से किसी नए मंडल के अधीन आती है तो संबंधित मंडल को हरसंभव प्रयास करना होगा कि वह आगे का विलंब कम करे, न कि बढ़ाए. इस बिंदु को अब प्रत्येक मंडल के प्रदर्शन मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा.

    रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने बताया कि यह पहल यात्रियों की सुविधा और भरोसे को मजबूत करेगी. समय पर ट्रेनों के संचालन से न केवल सवारियों को राहत मिलेगी बल्कि रेल सेवाओं की विश्वसनीयता भी बढ़ेगी.

    INDIAN RAIL railway board Railway Board has instructed all DRMs to monitor the train in real time. RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY So train late trains will no longer be delayed in CKP DIV! ... इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleCKP DIV : डांगुवापोसी के रेलवे क्वार्टर में बिजली के तारों से उलझा मिला रेलकर्मी का शव
    Next Article Goods Train Derail : सियालदह–बजबज रेलखंड पर मालगाड़ी बेपटरी, रेल यातायात बाधित
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group