Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने अनशन कर एक्शन के लिए बनाया दवाब

Prayagraj. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा भारत माता का अपमान करने वाले रेलवे प्रशासन व संबंधित रेलवे कर्मचारियों का विरोध व इनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाए इस हेतु आज उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा प्रयागराज जंक्शन सिटी साइड पर विशाल धरना प्रदर्शन व क्रमिक अनशन किया गया है. अनशन प्रातः 11.00 बजे से प्रारम्भ हुआ तथा सायं 5.00 तक चला.

जिसमें भारतीय मजदूर संघ के माननीय विभाग प्रमुख श्री राधे श्याम जी , उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के माननीय महामंत्री रूपम पाण्डेय, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री श्री रवी कांत, जोनल अध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा, प्रयागराज मंडल के माननीय मंडल मंत्री आशीष मिश्रा, प्रयागराज मंडल के संयुक्त मंडल मंत्री सत्यम कुमार गुप्ता, प्रयागराज हेड क्वार्टर के मंडल मंत्री सभा जीत चौबे, बीरबल, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के शाखा मंत्री सनत कुमार तिवारी, अध्यक्ष आर के सिंह , प्रयागराज जंक्शन शाखा के शाखा मंत्री संतोष शर्मा, फतेहपुर शाखा के शाखा मंत्री महेंद्र गुप्ता व कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें.

सांसद का पत्र प्राप्त हुआ जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि संसद सत्र प्रारम्भ होने के कारण मैं कार्यक्रम में सम्मलित नहीं हो पा रहा हूं और मेयर महोदय द्वारा आकस्मिक कार्य हेतु प्रयागराज से बाहर होने के कारण ऑनलाइन माध्यम से सभी को संबोधित किया.

इन सभी पदाधिकारियों ने रेलवे प्रशासन के ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों का पुरजोर विरोध व्यक्त किया तथा प्रयागराज जंक्शन के स्टेशन डॉयरेक्टर तथा चीफ कंट्रोलर 10 आवर्स को ट्रांसफर करने व उन पर आवश्यक दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें साथ ही रेलवे प्रशासन रेलवे बोर्ड द्वारा जारी ट्रांसफर नीति को लागू करें क्यों कि कई कर्मचारी महत्त्वपूर्ण पदों पर 10-15 वर्षो से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं साथ ही कुछ रनिंग कर्मचारी ऐसे हैं जो अपनी ड्यूटी नहीं करते बल्कि उन्हें स्पेशल ड्यूटी का लाभ दिया जाता है.

संघ रेलवे प्रशासन से उपरोक्त अनिमतत्ताओ को सुसंगत करने की अपील करता है और यदि प्रशासन द्वारा उपरोक्त विसंगतियों को नहीं सुधरा जाता है तो संघ इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अनिश्चित कालीन धरना व अनशन हेतु पुनः मजबूर होना पड़ेगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

न्यूज हंट

पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली...

न्यूज हंट

अब ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले सभी स्तर पर लेनी होगी अनुमति , PFA ने सभी विभाग को भेजा पत्र   PATNA. पूर्व मध्य रेल के पीएफए ने...

न्यूज हंट

डिवीजन में उद्घाटन से पहले ही खुली ‘अमृत भारत’ स्टेशन के विकास की पोल, रेलवे का गति-शक्ति प्राेजेक्ट में लूट का खेल !   टाटानगर...