Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » आदित्यपुर में “एक शाम देश के नाम” पर हुआ रंगारंग आयोजन  
खुला मंच/विचार

आदित्यपुर में “एक शाम देश के नाम” पर हुआ रंगारंग आयोजन  

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 17, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

जमशेदपुर. देश की आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों में आजादी के अमृत महोत्सव के नाम से विभिन्न आयोजन और कार्यक्रम किए जा रहे हैं . इस फेहरिस्त में 15 अगस्त 2022 को आदित्यपुर के शिवालिक अपार्टमेंट आवासीय संघ में ” एक शाम देश के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस रंगारंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह थे.

इस आयोजन में बच्चों एवं महिलाओं के लिए गीत , कविता , नृत्य आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय देशभक्ति था . इस अवसर पर अपार्टमेंट निवासियों के अलावा सैकड़ों स्थानीय निवासियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए और इस कार्यक्रम ने अपने महत्व को प्राप्त भी कर लिया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आज इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में बच्चों के बीच देश भक्ति का भाव समुचित रूप से विकसित नहीं हो पा रहा है इससे अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने ऐसे देश भक्ति कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर भी दिया और आयोजन कर्ताओं से ऐसे कार्यक्रमों के लिए धन्यवाद भी कहा . 75वी आजादी के इस मौके पर सदस्यों को सपरिवार सम्मानित भी किया गया, इस अवसर पर सभी के लिए निशुल्क गोलगप्पा , चाट , पापड़ी की व्यवस्था की गई थी जिसका स्थानीय लोगों ने खूब आनंद उठाया .

कार्यक्रम का आयोजन शिवालिक अपार्टमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा किया गया था. इसमें रेलवे यूनियन नेता मुकेश सिंह , अनिल कुमार, आर सिंह, स्मृति कुमारी, सीमा सिंह, आरके सिंह, अमित कुमार, अनुपमा मांझी, पी के मांझी, बी टुडु , एम पूर्ति समेत चक्रधरपुर रेल मंडल के कई कर्मचारी मौजूद थे.

Spread the love
"One evening in the name of the country" happened in Adityapur
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleयंग मैन क्रिस्चियन एसोसिएशन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति गीतों से बांधा समा
Next Article SECR : Passenger train dashed a Goods train
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

खुला मंच/विचार

‘हिंदू’ से सीखें विरासत और धरोहरों को संजोना और सहेजना, भारत से जुड़ी एक अनोखी दास्तां, जाने क्या है मसाला व्यापार में महिला नेतृत्व के सौ वर्षों का रोमांचक सफर

August 2, 2026
खुला मंच/विचार

राजनीति के ‘मौसम वैज्ञानिक रामविलास’, जिन्होंने बतौर रेलमंत्री बदल दी भारतीय रेलवे की तस्वीर

July 5, 2026
खुला मंच/विचार

‘I Was Greatly Relieved’: नागरनौसा फायरिंग, नेहरू का पत्र और इतिहास की अनसुलझी बहस

June 24, 2026
Latest Posts

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group