Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

NFIR के फिर राष्टीय अध्यक्ष बने गुमान सिंह, डॉ एम राघवैय्या को महासचिव की जिम्मेदारी

  • नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में आयोजित
  • SER से केंद्रीय पदाधिकारी सहायक महासचिव बने शिवा रंजन मिश्रा, शशि रंजन मिश्रा को जोनल सचिव की जिम्मेदारी   

NEW DELHI. नई दिल्ली में तीन व चार सितंबर को आयोजित NFIR (नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेंस) का दो दिवसीय अधिवेशन में ओल्ड पेंशन, कर्मचारियों की छंटनी, निजीकरण रोककर बहाली शुरू करने के अलावा रेलकर्मियों की समस्याओं पर जमकर मंथन किया गया. अधिवेशन में संगठन के विस्तार के साथ व्यापक परिपेक्ष्य में सक्रिय भूमिका पर गहन मंथन किया गया.

अधिवेशन के अंतिम दिन एनएफआईआर के केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ ही वर्किंग कमेटी के सदस्यों की चयन की प्रक्रिया भी पूरी की गयी. हालांकि केंद्रीय स्तर पर कोई बड़ा बदलाव इस बार भी नजर नहीं आया. एक फिर से गुमान सिंह को NFIR का राष्ट्रीय अध्यक्ष और डॉ एम राघवैय्या को महासचिव जबकि आरपी सिंह को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया.

इसके अलावा केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ ही जोनल स्तर पर प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया है. पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय को असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी व अध्यक्ष रमेश मिश्र को जोनल सेक्रेटरी बनाया गया है. वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव एसआर मिश्रा को सहायक महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. SER से ही MC के चक्रधरपुर मंडल संयोजक शशि मिश्रा को जोनल सचिव बनाया गया है.,

वहीं ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के महासचिव पीएस चर्तुवेदी को सहायक महासचिव जबकि  ईसीआर से बीपी सिंह को जोनल सचिव बनाया गया. नयी कमेटी के चयन में जोनल में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं को खास तरजीह दी गयी है.

दक्षिण पूर्व रेलवे से चुने गये पदाधिकारी 

  • एसआर मिश्रा AGS/NFIR
  • शशि रंजन मिश्रा Zonal Secretary/NFIR

कार्यसमिति सदस्य  

  • दिपांकर राय, गार्डेनरिच
  • विलप दास चौधरी, खड़गपुर
  • आर के मिश्रा, चक्रधरपुर
  • आरके सिंह खड़गपुर वर्कशॉप
  • टीए खान रांची
  • दिनेश कुमार आद्रा
Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...