Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

जन आंदोलन अभियान : ट्रेनें चलेंगी जब भी ! सतर्कता जरूरी होगी तब भी !!

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर. कोरोना काल ने ट्रेनों के पहिए जाम कर रखे हैं. कुछ ट्रेनें चल रही है लेकिन अधिकांश अब भी मानो कोरोना खौफ के लाल सिग्नल के आउटर पर खड़ी है. सबसे ज्यादा इंतजार लोकल ट्रेनों के परिचालन का है. लेकिन इतना तय है कि ट्रेन परिचालन जब भी सामान्य हो, सतर्कता लंबे समय तक अपेक्षित होगी. कुछ इसी मंशा और उद्देश्य के तहत देश के विभिन्न भागों के साथ ही खड़गपुर रेल मंडल में भी जागरूकता अभियान चलाया गया.

जन आंदोलन के इस अभियान में रेलकर्मियों और अधिकारियों ने कोविड – 19 से लड़ने की शपथ ली. इस मौके पर कर्मचारियों की शंकाओं का निवारण किया गया और कोरोना के विभिन्न पहलुओं की अपडेट जानकारी दी गई. सर्वाधिक जोर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर दिया गया. अभियान के तहत सभी रेलवे स्टेशनों पर प्री रिकार्डेड आडियो क्लिप बजाया गया. अभियान में खड़गपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक आदित्य चौधरी तथा एसीएम आशुतोष कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

बता दें कि कोरोना को लेकर लॉक डाउन लागू होने के बाद से ही देश के विभिन्न भागों के साथ मंडल में भी ट्रेन परिचालन सीमित है. हाल में कुछ दूरगामी ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है, लेकिन लोग लोकल ट्रेनों का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसके अभाव में लोगों को भीषण परेशानियां झेलनी पड़ रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...