Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Mahakumbh 2025 : 3000 स्पेशल ट्रेनों के साथ रेलवे की खास तैयारी, जाने क्या है रिंग रेल योजना

Mahakumbh 2025 Special Trains : महाकुम्भ 2025 के दौरान रेलवे ने 10,000 से अधिक नियमित और 3000 से अधिक विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी की है. अधिकारियों के मुताबिक, इन 3,000 विशेष ट्रेन में से 1800 ट्रेन छोटी दूरी के लिए, 700 ट्रेन लंबी दूरी के लिए और 560 ट्रेन रिंग रेल पर चलाई जाएंगी.

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने पत्रकारों को बताया कि प्रयागराज-अयोध्या-वाराणसी-प्रयागराज, प्रयागराज-संगम प्रयाग-जौनपुर-प्रयाग-प्रयागराज, गोविंदपुरी-प्रयागराज-चित्रकूट-गोविंदपुरी और झांसी-गोविंदपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-चित्रकूट-झांसी मार्गों पर रिंग रेल की योजना तैयार की गई है.

उन्होंने बताया कि प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, प्रयागराज छिवकी, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज संगम और झूंसी सहित कुल नौ रेलवे स्टेशन के साथ-साथ मेला क्षेत्र में कुल 560 टिकटिंग पॉइंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. जोशी ने बताया कि इन काउंटर से प्रतिदिन लगभग 10 लाख टिकट वितरित किए जा सकेंगे.

रेलवे ने महाकुम्भ मेला के दृष्टिगत अब अग्रिम रेलवे टिकट 15 दिन पूर्व लेने की सुविधा शुरू की है. उन्होंने बताया कि महाकुम्भ -2025 में भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे के सभी हिस्सों से रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के 18,000 से अधिक जवानों को ड्यूटी पर प्रयागराज लाया जा रहा है. इस दौरान प्रयागराज जंक्शन पर नगर की तरफ से प्रवेश और सिविल लाइन की तरफ से निकासी की व्यवस्था रहेगी.

महाप्रबंधक ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन पर छह बेड वाला ‘आबज़र्वेशन रूम’ बनाया गया है जहां यात्रियों को चिकित्सा सहायता देने के लिए सभी प्रकार के उपकरण जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर, ईसीजी मशीन, ग्लूकोमीटर, नेब्यूलाइज़र, स्ट्रेचर आदि उपलब्ध कराए गए हैं.

जोशी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी नियंत्रण कक्षों में लाइव फुटेज के साथ 1186 सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहेंगे जिनमें से करीब 116 कैमरों में असामाजिक तत्वों की पहचान करने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित ‘फेस रिकग्निशन सिस्टम’ उपलब्ध है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...