Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

राज्य सरकार से स्वीकृति मिलते ही चलेंगी लोकल ट्रेनें : खड़गपुर डीआरएम

  • डीआरएम ने वर्चुअल प्रेस मीट में रेलमंडल की वर्तमान व भविष्य की योजनाओं का किया खुलाया
  • कोरोना काल से पूर्व की यात्री सुविधाओं की बहाली परिस्थितियों पर निर्भर करेगी

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक मनोरंजन प्रधान ने कहा है कि राज्य सरकार से स्वीकृति मिले तो लोकल ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकता है. फिलहाल महकमा कोविड नियमों के अनुपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है. गुरुवार को अपने कार्यालय में वर्चुअल प्रेस मीट को संबोधित करते हुए डीआरएम ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच भी हमने प्रतिदिन 31 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन किया. लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई और ट्रेनें चलाने की योजना है.

उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मंडल ने 26 भरी हुई और 13 खाली आक्सीजन ट्रेनें चलाई. 25 अप्रैल से 25 मई के बीच ‘यास’ तूफान के दौरान निर्धारित समय से पहले ही खड़गपुर – भद्रक संभाग पर रेल यातायात बहाल कर दिया गया. यह पूर्व प्लानिंग व तैयारियों का असर था कि रेलवे को अधिक नुकसान नहीं हुआ और यथाशीघ्र तत्परता बरतते हुए परिचालन को बहाल कर दिया गया.

डीआरएम ने कहा कि मंडल के सभी स्टेशनों पर कोरोना नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. स्टेशन परिसरों में ‘नो मास्क, नो एंट्री’ का नियम लागू किया जा रहा है. मरीजों की सहायता के लिए मंडल रेलवे अस्पताल में दो वातानुकूलित एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. कोविड मरीजों का गाइडलाइन के अनुसार बेहतर इलाज की व्यवस्था की गयी है और रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश के अनुसार उन्हें हर संभव राहत पहुंचायी जा रही है.

डीआरएम ने रेलमंडल में परियोजनाओं की भी जानकारी दी. बताया कि खड़गपुर के तीन महत्वपूर्ण पुलों का कार्य प्रगति पर है. रेल यातायात पूरी तरह से स्वाभाविक होने और कोरोना काल से पूर्व दी जाने वाली समस्त यात्री सुविधाओं को बहाल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. मालूम हो कि कोविड को लेकर रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलायी है जिसमें तमाम रियायतों को अभी रद्द रखा गया है. वर्चुअल मीडिया ब्रीफिंग में सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

आरपीएफ की चयन प्रणाली सवालों के घेरे में, बड़ा सवाल – क्या विभाग के पास कोई योग्य अफसर नहीं ! अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार...

रेल यात्री

भारतीय संविधान के धारा 24 (समानता का अधिकार) और धारा 21 (जीवन का अधिकार) के उल्लंघन का दावा   MUMBAI. रेलवे की ‘नो रिफंड’ पॉलिसी...

न्यूज हंट

52 सप्ताह में 34 चोरी की घटनाएं, RPF की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाये सवाल कांड्रा, सीनी, डीपीएस, टाटा, बंडामुंडा में लगातार बढ़ी हैं चोरी...