सुभाष लाल, खड़गपुर
कोरोना और लॉकडाउन के चलते ट्रेनें बंद हैं. कब चलेगी पता नहीं . ऐसे में रेलवे हॉकरों के पास कोई काम नहीं बचा है . जीवन यापन कठिन होता जा रहा है. ऐसे लोगों का ख्याल करते हुए खड़गपुर के बोगदा स्थित एटक कार्यालय से ऐसे हॉकरों को कुछ राहत सामग्री दी गई. कॉमरेड मृणाल बनर्जी की सहायता से आयोजित इस राहत वितरण समारोह में वरिष्ठ नेता विप्लव भट समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.
अपने संबोधन में नेताओं ने कहा कि लॉकडाउन के चलते ट्रेनें बंद रहने से रेल हॉकरों के सामने अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो गया है. कहने को तो कुछ ट्रेनें चल रही है लेकिन जब तक स्थिति पूरी तरह से स्वाभाविक नहीं हो जाती उन्हें मुश्किलों से जूझते रहना होगा. हमारा संगठन उनके साथ हमेशा खड़ा रहने की कोशिश करेगा.
- RPF पर राज्यसभा में उठे सवाल, रेल मंत्री ने दिया जबाव, आगरा कैंट की घटना पर 4 जवान सस्पेंड, CISF को सुरक्षा सौंपने का प्रस्ताव नहीं - August 5, 2026
- रेलवे बोर्ड का निर्देश : एसी बोगी में RAC के यात्रियों को भी अब मिलेगा पूरा बेडरोल, कंज्यूमर फोरम के जुर्माने के बाद जागा रेलवे - August 5, 2026
- सुरक्षा राम भरोसे! अत्यधिक थकान और अव्यावहारिक नियमों के बीच काम करने को मजबूर हैं लोको पायलट - August 3, 2026















































































