Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ और मैक्स की पहल पर खड़गपुर नॉकआउट में उतरीं 14 टीमें

खड़गपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के कारखाना सह-सचिव मनीष चंद्र झा और मैक्स क्रिकेट टीम के सहयोग से मैक्स क्रिकेट मैदान में टेनिस गेंद का अन्तर खड़गपुर नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. इस उद्घाटन समारोह में दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के खड़गपुर इकाई के कारखाना सह-सचिव मनीष चंद्र झा व शाखा सह-सचिव प्रकाश रंजन अतिथि के रूप में उपस्थित थे. साथ में एक्वाबेरी के कर्ताधर्ता रितिक डोल भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे. मैक्स क्रिकेट टीम के सचिव बाबू उर्फ चिरंजीवी तथा अन्य सदस्यों में गिरीश, सोमशेखर, मोहन, जोशी, बालाजी राजू आदि ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया.

यह टूर्नामेंट में खड़गपुर की बेहतरीन चौदह टीमें भाग ले रही हैं. इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनीष चंद्र झा को बाबू ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. मनीष चंद्र झा ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट युवाओं में नई उर्जा का संचार करते हैं जो मोबाइल युग में युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है. प्रकाश रंजन ने कहा कि खेल हमेशा से युवाओं को नई शक्ति प्रदान करते हैं एवं मनीष भैया हमेशा से ही युवाओं को प्रोत्साहित करते रहते हैं. स्वयं सेवा दल के अभिमन्यु गुप्ता ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले टीमों का हौसला बढ़ाया. इस टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका में बाबू, वासु आदि है। कमेंटेटर के रूप जोशी, सोमशेखर एवं विशेषज्ञ कमेंटेटर के रूप में मनीष झा एवं अभिमन्यु गुप्ता उपस्थित थे.

मीडिया से बात करते हुए बाबू ने दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ व विशेषकर मनीष चंद झा का धन्यवाद देते हुए कहा कि मनीष सर हमेशा से क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी निभाते रहते हैं और हमारा हौसला बढ़ाते रहते हैं। मोहन ने कहा कि मनीष सर हमेशा युवाओं के प्रेरणा श्रोत रहे हैं। वे युवाओं को हमेशा प्रेरित करते रहते हैं. इस पर मनीष चंद्र झा ने प्रतिक्रिया देते हुए बाबू, मोहन, गिरीश, सोमशेखर, बालाजी, जोशी व मैक्स क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...