Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

खड़गपुर : गोलबाजार दुर्गा मंदिर के शताब्दी वर्ष पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित, गरूजीत व तृषा ने बांधा समां

KHARAGPUR. दूर्गा मंदिर, गोलबाजार की स्थापना सन् 1925 हुई थी. इस वर्ष दूर्गा मंदिर अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष का जश्न मना रही है. इस अवसर पर कमेटी ने अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया है. इस अवसर पर जी बंगला के सुप्रसिद्ध गायक गुरूजित सिंह व गायिका तृषा पारूई ने अपने भाव-पूर्ण गीतों से शमां बांध दिया. कार्यक्रम का उद्घाटन खड़गपुर कारखाना के मुख्य कार्य प्रबंधक राम प्रसाद बायन के कर-कमलों द्वारा किया गया. साथ ही डाॅ. बबिता बसु ने माउथ आर्गन बजा कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

आने वाले दिनों में आकाश आठ के सुप्रसिद्ध गायिका स्वरलिपि होम एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त इंद्रजाल जादूगर बी. एन. हाल्दार भी कार्यक्रम करने वाले हैं. इस अवसर पर पूजा अध्यक्ष खड़गपुर कारखाना के उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (डीजल), आशुतोष कुमार ने खड़गपुरवासियों एवं रेलवे कर्मचारियों से आवाहान किया कि इस गोलबाजार स्थित दूर्गा मंदिर के शताब्दी वर्ष में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें.

कार्यक्रम की रुपरेखा निम्न हैः-

9 अक्टूबर (षष्ठी), बुधवार, संध्या 7 बजे से आकाश आठ के सुप्रसिद्ध गायिका स्वरलिपि होम की प्रस्तुति
10 अक्टूबर (सप्तमी), वृहस्पतिवार, संध्या 7 बजे से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त इंद्रजाल जादूगर बी. एन. हाल्दार की प्रस्तुति
11 अक्टूबर (अष्टमी), शुक्रवार, संध्या 7 बजे से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त इंद्रजाल जादूगर बी. एन. हाल्दार की प्रस्तुति

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...