Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल
रेल यूनियन

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 7, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन लखनऊ मंडल के वार्षिक अधिवेशन में महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कई मुद्दों पर अफसरों को घेरा 
  • कहा – ओपीएस बहाली की मांग नहीं मानी जाती है तो केंद्रीय कर्मचारी बिना विलंब के अनिश्चितकालीन हड़ताल की नोटिस देंगे 

Lucknow. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने लखनऊ में विभिन्न पदों पर 100 कर्मचारियों की नयी बहाली पर सवाल उठाते हुए अंदेशा जताया कि अगर यहां सीबीआई जांच हो तो कई रेलवे अफसर फंस जायेंगे. शिवगोपाल मिश्र यूनियन के शाखा मंत्रियों को शनिवार को  एक कार्यक्रम में संबोधित करे हुए यह नसीहत दी और कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के लिए उन्हें सड़क पर उतरना होगा.  शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि मंडल में विभिन्न पदों पर 100 कर्मचारियों की नई तैनाती डायरेक्ट भर्ती से हुई है.

चारबाग में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन लखनऊ मंडल के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने रेलवे अधिकारियों पर कर्मचारी हितों की उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया. शिवगोपाल मिश्रा के इस बयान के बाद उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों और नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही हलचल मच गयी है.

लखनऊ के अधिवेशन में दक्षिण मध्य रेलवे के गुंटाकल रेल मंडल के डीआरएम विनीत सिंह सहित पांच अफसरों की सीबीआइ गिरफ्तारी का मुद्दा भी गरम रहा. यूनियन नेताओं ने अप्रत्यक्ष रूप से भ्रष्टाचार को लेकर अधिकारियों को निशाना साधा और कहा कि कर्मचारी हित से जुड़े उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है .

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के केंद्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने सभी शाखा मंत्रियों को यह नसीहत दी कि वह कर्मचारी हित में सड़क पर उतरने के लिए तैयार रहे. शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि मंडल में विभिन्न पदों पर 100 कर्मचारियों की नई तैनाती डायरेक्ट भर्ती से हुई है. अनुकंपा आधारित भर्ती के लिए जब यूनियन अपनी बात रखती है तो कहा जाता है कि वैकेंसी ही नहीं है. उनकी ओपीएस बहाली की मांग नहीं मानी जाती है तो केंद्रीय कर्मचारी बिना विलंब के अनिश्चितकालीन हड़ताल की नोटिस देंगे.

यूनियन के अधिवेशन में वंदे भारत, अमृत भारत सहित नई ट्रेनों की संख्या बढ़ने के अनुपात में लोको पायलटों की कमी दूर नहीं करने पर भी चिंता जतायी गयी. मंडल मंत्री आरके पांडेय ने कर्मचारियों की पदोन्नति, मृतक आश्रितों के अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति में देरी, साइकिल अनुरक्षण भत्ता स्वीकृत न करने, सीबीटी में अनियमिताओं, रेल कालोनियों की दुर्दशा और महिला शौचालयों के न बनाये का मुद्दा उठाया. इस मौके पर एसयू शाह, राकेश कनौजिया, प्रीति सिंह भी विचार रखे.

अधिवेशन में नयी कमेटी का गठन, आरके पांडे बने मंत्री

वार्षिक अधिवेशन के समापन पर यूनियन की मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ. इसमें लगातार 10वीं बार आरके पांडेय को निर्विरोध मंडल मंत्री चुन लिया गया. कमेटी के अन्य पदाधिकारियों में विभूति मिश्र-अध्यक्ष, आशा चड्ढा, आसिम सज्जाद, अश्विनी तिवारी, सुभाष चंद-मण्डल उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार तिवारी, रंजन सिंह, शुभ्रांषु तिवारी, मदन गोपाल मिश्र, संतोष कुमार सिंह- सहायक मंडल मंत्री, विजय कुमार मिश्र- मंडल कोषाध्यक्ष बनाये गये.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

 

Spread the love
airf Annual convention of Northern Railway Men's Union CBI investigates the direct recruitment of 100 people in Lucknow Lucknow Division shiv gopal mishra
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleJASIDIH : आरपीएफ ने तीन युवकों को दबोचा, चोरी के 11 मोबाइल, रुपये व जेवर बरामद
Next Article रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद, झारखंड से ले जा रहे थे बिहार
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
रेल यूनियन

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group